LOADING...
उत्तराखंड के मसूरी में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, 4 की मौत
उत्तराखंड के मसूरी में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार

उत्तराखंड के मसूरी में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, 4 की मौत

लेखन गजेंद्र
Jun 10, 2026
03:43 pm

क्या है खबर?

उत्तराखंड के मसूरी में बुधवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। यहां पर्यटकों की एक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के समय कार में 4 लोग सवार थे। हादसा मसूरी-देहरादून के बीच कोल्हूखेत के पास हुआ है। कार में सवार सभी 4 पर्यटकों की मौत हो गई है। इनकी पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी सत्यप्रकाश, गाजियाबाद निवासी मनित और सविता और दिल्ली के करोल बाग निवासी संगीता (46) के रूप में हुई है।

हादसा

ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार

पर्यटक मारुति सिलेरियो कार (DL5CS4610) से उत्तरकाशी से लौट रहे थे, तभी उन्होंने पास की एक दुकान से कुछ सामान खरीदा था। गाड़ी में वापस बैठने के बाद वे जैसे ही आगे बढ़े कार ढलान पर लुढकने लगी और देखते ही देखते खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि उनकी कार का ब्रेक फेल हो गया था, जिससे यह हादसा हुआ। जिला प्रशासन, पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम मौके पर है।

हादसा

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी हादसा

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में चल्थी कठौल के पास भी हादसा हुआ है। यहां बुधवार तड़के पर्यटकों की कार 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार 5 यात्री घायल हो गए। सभी हरियाणा सोनीपत के रहने वाले हैं। उनकी कार (HR 10AN7221) मुनस्यारी से आ रही थी, तभी चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित हो गई। हादसे में मोहित (33), अमनदीप (30), अतुल (32), विवेक सिंह (32) और चालक आदित्य (32) घायल हो गए हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

हादसे के बाद मौके पर बचाव दल

Advertisement