इंडोनेशिया के सुमात्रा में टैंकर से टकराने के बाद बस में आग लगी, 16 की मौत
क्या है खबर?
इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक यात्री बस और ईंधन टैंकर की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें 16 लोगों की मौत हुई है। हादसा दोपहर साढ़े 12 बजे दक्षिण सुमात्रा प्रांत के करांग जया जिले में ट्रांस-सुमात्रा राजमार्ग पर हुई। हादसे में 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय मीडिया आउटलेट जकार्ता ग्लोब ने बताया कि घटना के समय लंबी दूरी की बस और टैंकर विपरीत दिशा से आ रहे थे।
हादसा
कैसे हुआ हादसा?
द स्ट्रेट टाइम्स के मुताबिक, यात्री बस का टायर फटने के बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और ईंधन ले जा रहे टैंकर से टकरा गया, जिसके बाद भीषण आग लग गई। जान गंवाने वालों में 14 लोग बस में सवार यात्री थे और बाकी 2 लोग टैंकर पर सवार थे। अप्रैल में बेकासी तिमुर स्टेशन के पास खड़ी यात्री ट्रेन से दूसरी ट्रेन टकराने पर 16 महिलाओं की मौत हुई थी और 90 लोग घायल हुए थे।
ट्विटर पोस्ट
इंडोनेशिया के सुमात्रा में हादसा
16 people killed in a horrific crash in Indonesia's Sumatra, after passenger bus collided with fuel tanker — Xinhua
— RT (@RT_com) May 6, 2026
The devastating accident also left four others injured pic.twitter.com/DjTirfQpjn