LOADING...
पंजाब: फतेहगढ़ साहिब में बैसाखी मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, 6 की मौत
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी

पंजाब: फतेहगढ़ साहिब में बैसाखी मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, 6 की मौत

लेखन गजेंद्र
Apr 15, 2026
10:02 am

क्या है खबर?

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में मंगलवार देर रात श्रद्धालुओं से भरी बस एक बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि 22 लोग घायल है। हादसा बस्सी पठाना इलाके के पास गांव हिम्मतपुरा में हुआ है। घटना के समय बस में 40 यात्री सवार थे, जो बस्सी पठाना के नजदीक मैण माजरी गांव के रहने वाले थे। आरोप है कि घटना की सूचना के बाद भी मदद पहुंचने में देर हुई।

हादसा

बस में उतरा करंट

द ट्रिब्यून के मुताबिक, आनंदपुर साहिब में बैसाखी के अवसर पर मेला लगा था, जिसे देखने गांव के लोग गए थे। सभी रात में बस से लौट रहे थे, तभी बस में तकनीकी खराबी आ गई और वह अनियंत्रित हो गई। बस बेकाबू होकर बिजली के एक खंभे से टकरा गई और बस पलट गई। इसके बाद उसमें अचानक करंट उतर गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। मृतकों में एक महिला शामिल है। गंभीर घायल चंडीगढ़ में भर्ती हैं।

जांच

एंबुलेंस पहुंचने में हुई देरी

रिपोर्ट के मुताबिक, घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और उसने बचाव अभियान शुरू किया। हालांकि, एंबुलेंस पहुंचने में देरी हुई, जिससे ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बस में क्या तकनीकी खराबी आई थी, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने सोशल मीडिया पर हादसे को लेकर दुख जताया है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

हादसे के बाद का दृश्य

Advertisement