थाईलैंड में 11 साल के बच्चे ने पिकअप ट्रक बौद्ध भिक्षुओं पर चढ़ाया, 9 की मौत
क्या है खबर?
थाईलैंड के मुकदाहन शहर में गुरुवार को एक 11 वर्षीय बच्चे ने अपने माता-पिता के पिकअप ट्रक को सड़क पर चल रहे बौद्ध भिक्षुओं के जुलूस में घुसा दिया, जिससे कम से कम 9 भिक्षुओं की मौत हो गई। घटना सुबह 11 बजे से कुछ ही पहले की है, जो राजधानी बैंकॉक से लगभग 650 किमी दूर हुई है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रक भिक्षुओं को सड़क पर उड़ाते दिख रहा है।
हादसा
मंदिर तक तीर्थ यात्रा कर रहे थे भिक्षुक
मुकदाहन प्रांत के राज्यपाल वोरायन बुनारत ने बताया कि 34 बौद्ध भिक्षुओं और 5 गृहस्थ अनुयायियों का एक समूह प्रांत के एक मंदिर से पड़ोसी उबोन रत्चथानी में स्थित दूसरे मंदिर तक तीर्थयात्रा कर रहा था। तभी सड़क पर उनको टक्कर मारी गई। घटना में 5 भिक्षुओं की मौके पर ही मौत हो गई और 3 ने अस्पताल में दम तोड़ा। मुकदाहन प्रांतीय कार्यालय ने 9 भिक्षु की मौत की घोषणा की। 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
जांच
बच्चा बयान देने में असमर्थ
पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक लड़के ने अपने माता-पिता का पिकअप ट्रक बिना अनुमति के ले लिया था और लगभग 10 किमीतक उसे चलाया था, तभी उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और भिक्षुओं से टकरा गया। प्रांतीय पुलिस प्रमुख, मेजर जनरल पैरोज थाईफुत्रा ने कहा कि बल ने अभी तक कोई आरोप दायर नहीं किया है। मामले की जांच जारी है। अभी तक लड़के से पूछताछ नहीं हुई हैं क्योंकि वह बयान देने में असमर्थ है।
जानकारी
थाईलैंड में भिक्षुओं का सम्मान
थाईलैंड में बौद्ध भिक्षुओं का बहुत सम्मान है क्योंकि उन्हें बुद्ध की शिक्षाओं को संरक्षित करने और आगे बढ़ाने का दायित्व सौंपा गया है। सार्वजनिक जुलूस असामान्य नहीं हैं, जिनमें जनता अक्सर भिक्षुओं को सद्भावना के रूप में भोजन और बुनियादी आवश्यकताएं दान देती है।
ट्विटर पोस्ट
घटना का दिल दहलाने वाला वीडियो
A child in Thailand has driven a car into a group of monks
— NEXTA (@nexta_tv) July 2, 2026
An 11-year-old boy took his parents’ pickup truck without permission and went for a drive. He then lost control of the vehicle and crashed into a procession of pilgrims.
At least 9 Buddhist monks were killed in the… pic.twitter.com/70lT7BsSFc