Loading...
पंजाब के पठानकोट में तेज रफ्तार बस ने 4 को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस फूंकी
पंजाब के पठानकोट में तेज रफ्तार बस ने 4 को कुचला

पंजाब के पठानकोट में तेज रफ्तार बस ने 4 को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस फूंकी

लेखन गजेंद्र
Jul 22, 2026
12:52 pm

क्या है खबर?

पंजाब के पठानकोट में बुधवार को एक तेज रफ्तार बस ने सड़क पर चल रहे 4 लोगों को कुचल दिया, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने बस में आग लगा दी। घटना पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतलपुर गांव के पास घटी है। निजी बस ने सड़क पर चल रहे मोटरसाइकिल और स्कूटी सवार लोगों को कुचला है। हादसे में 2 की मौत हुई है, जबकि 2 घायल हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बस को आग के हवाले कर दिया।

घटना

जालंधर से जम्मू जा रही थी बस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे जालंधर से जम्मू जा रही निजी बस अचानक चालक से अनियंत्रित हो गई और उसने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी और फिर मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी।

हादसे में चारों बुरी तरह घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान 2 लोगों ने दम तोड़ दिया।

बस चालक कुछ दूर जाने के बाद बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

जांच

स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटा

दैनिक भास्कर के मुताबिक, बस चालक ने पहले स्कूटी सवार एक युवक को टक्कर मारी और उसे अपने साथ घसीटते हुए 200 मीटर तक ले गया।

स्कूटी के बस में फंसने से एक मोटरसाइकिल सवार भी चपेट में आ गया और एक महिला और उसकी बच्चे को भी टक्कर लग गई।

मृतकों की पहचान स्कूटी सवार रणजीत सिंह (36) और मोटरसाइकिल सवार अरुण सिंह (32) के रूप में हुई है।

चालक औऱ कंडक्टर पर केस दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENT