तेलंगाना के रंगारेड्डी में सेना की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी पेड़ से टकराई, 8 जवान घायल
क्या है खबर?
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में शुक्रवार को सेना की बस अनियंत्रित होकर पलट गई और पेड़ से टकरा गई। हादसा चेवेल्ला मंडल में अल्लावाड़ा गेट के पास हुआ। घटना के समय बस में 14 जवान सवार थे, जो प्रशिक्षण अभ्यास के लिए गोलकोंडा आर्मी कैंप से शाबाद मंडल जा रहे थे। करीब 8 जवान घायल हुए हैं। उनको गोलकोंडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी घायल जवानों के विषय में कोई जानकारी नहीं मिली है।
हादसा
कुछ जवान गंभीर रूप से घायल
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें बस पेड़ से टकराई हुई दिख रही है। कुछ जवानों को अस्पताल लाते देखा गया है।
बताया जा रहा है कि 2 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनको दूसरे अस्पताल में भर्ती करने की तैयारी चल रही है। मौके पर सेना के अधिकारी मौजूद हैं।
पुलिस और सेना ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ट्विटर पोस्ट
घटना के बाद का दृश्य
An Army vehicle carrying around 14 personnel lost control and hit a tree near Allawada Gate in Chevella mandal, Rangareddy district. The soldiers were travelling from Golconda Army Camp to Shabad for a training exercise. The vehicle overturned after the impact. Injured personnel… pic.twitter.com/4HymzkVTmB
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) November 13, 2026
हादसा
कैसे हुआ हादसा?
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, गाड़ी को एक ट्रेनर चला रहा था, उसका नियंत्रण खो गया और वह कई बार पलटी, फिर एक पेड़ से टकराकर रुक गई।
बताया जा रहा है कि घटना के समय गाड़ी की रफ्तार सामान्य से अधिक थी, जिससे वह अनियंत्रित होने के बाद कई बार पलटी और पेड़ से टकराई।
कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर पेड़ न होता तो वाहन और पलटी खा सकता था, जिससे जवानों को ज्यादा चोट आती।