Loading...
सीरिया में नागरिक और सुरक्षा बलों की बस में हुई भीषण टक्कर, 35 की मौत
सीरिया में 2 बसों की भीषण टक्कर के बाद एक में आग लगी

सीरिया में नागरिक और सुरक्षा बलों की बस में हुई भीषण टक्कर, 35 की मौत

लेखन गजेंद्र
Jul 25, 2026
06:38 pm

क्या है खबर?

सीरिया में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां 2 बसों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम 35 लोग मारे गए और 30 अन्य घायल हुए हैं। हादसा अल-सुखना और पल्मायरा के बीच दीर अज जोर-दमिश्क सड़क पर हुई, जो पूर्वी सीरिया को राजधानी से जोड़ने वाला 400 किलोमीटर से अधिक लंबा एक महत्वपूर्ण राजमार्ग है। मौके पर बचाव कार्य किया जा रहा है। हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे।

हादसा

एक बस में सवार थे आतंरिक सुरक्षा बल के सदस्य

सीरिया के गृह मंत्रालय ने कहा कि 2 बसों में से एक बस में आंतरिक सुरक्षा बलों के सदस्य सवार थे, जबकि दूसरी में नागरिक यात्रा कर रहे थे।

सरकारी सीरियाई अरब न्यूज एजेंसी (SANA) के अनुसार, घायलों को चिकित्सकीय रूप से होम्स सैन्य अस्पताल ले जाने के लिए दुर्घटनास्थल पर कई हेलीकॉप्टर भी भेजे गए थे।

बसों में कितने सैनिक और कितने नागरिक सवार थे, अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

जांच

खराब सुरक्षा मानकों के लिए जाना जाता है राजमार्ग

जिस राजमार्ग पर हादसा हुआ है, वह खराब सुरक्षा मानकों के लिए जाना जाता है। यह लगभग 14 वर्षों तक चले गृहयुद्ध के बाद सीरिया के नागरिक बुनियादी ढांचे की दयनीय स्थिति को दर्शाता है।

इससे पहले अक्टूबर में, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया मंत्री राएद अल-सालेह ने कहा था कि जनवरी और सितंबर के अंत के बीच 2,000 से अधिक सड़क यातायात दुर्घटनाएं हुई थीं।

ऐसी दुर्घटनाएं सीरिया में मृत्यु के प्रमुख कारणों में से हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

हादसे के बाद का वीडियो

ADVERTISEMENT

जांच

सड़कों पर बिखरी लाशें और धूं-धूं जलती बस

घटना के बाद मौके से वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जो रोंगटे खड़े करने वाले हैं।

यहां सड़कों पर दूर तक बिखरी लाशें दिख रही हैं, जबकि कुछ बच्चे शव के पास खड़े होकर बिलख रहे हैं। सड़कों पर भी हादसे के निशान दिख रहे हैं।

ऐसी संभावना जताई जा रही है कि टक्कर के बाद एक बस में भीषण आग लग गई, जिसमें जलकर मरने वाले अधिक हैं।

ADVERTISEMENT