Loading...
UAE के फुजैरा में अनियंत्रित ट्रक 23 गाड़ियों से टकराया, 3 भारतीय समेत 14 की मौत
UAE के फुजैरा में अनियंत्रित ट्रक 23 गाड़ियों से टकराया

UAE के फुजैरा में अनियंत्रित ट्रक 23 गाड़ियों से टकराया, 3 भारतीय समेत 14 की मौत

लेखन गजेंद्र
Nov 13, 2026
09:19 am

क्या है खबर?

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैरा में एक अनियंंत्रित ट्रक ने सड़क पर 23 अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हुए हैं। हादसा शेख खलीफा बिन जायद स्ट्रीट पर हुआ। ट्रक ने 18 कारों और 5 ट्रकों में टक्कर मारी थी। मृतकों में 3 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। फुजैरा अमीरात की पुलिस ने बताया कि घायलों में 15 को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

हादसा

टक्कर के बाद कुछ वाहनों में आग लगी

UAE के विदेश मंत्रालय ने बताया कि पूर्वी अमीरात के एंट्री गेट पर ट्रैफिक धीमी गति से चल रहा था, तभी एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर दूसरे ट्रक में टक्कर मार दी और पलट गया।

टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई और कई दूसरी गाड़ियों में फैल गई। ट्रैफिक धीमा होने की वजह से कई वाहन इसकी चपेट में आ गए।

घटना के बाद बचाव दल की टीम, एंबुलेंस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा था।

जांच

मृतकों की पहचान के लिए होगी DNA जांच

फुजैरा पुलिस ने बताया कि मृतकों में अमीराती नागरिक भी शामिल हैं। कई शवों की पहचान नहीं हो पा रही है, जिसके लिए DNA जांच कराई जाएगी।

घायलों में UAE, ओमान, भारत, ब्राजील, पाकिस्तान, जॉर्डन और मिस्र के नागरिक शामिल हैं।

दुबई में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने पुष्टि की है कि मरने वालों में भारतीय नागरिक भी शामिल हैं और कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों और पीड़ितों के परिवारों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

हादसे के बाद का दृश्य

ADVERTISEMENT