हिमाचल प्रदेश: कार पर गिरे चट्टान का वीडियो आया सामने, गई थी 13 लोगों की जान
क्या है खबर?
हिमाचल प्रदेश में लाहौल स्पीति के पांगी-उदयपुर मार्ग पर शुक्रवार 24 जुलाई को हुए हादसे का दिल दहलाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। दरअसल, यहां एक टाटा सूमो पर पहाड़ से एक बड़ा चट्टान गिर गया था, जिससे वाहन पर सवार 13 लोगों की जान गई थी। वाहन पर 15 लोग सवार थे। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक चट्टान टाटा सूमो पर किस तरह गिरा, जिससे 13 लोगों की जान चली गई।
हादसा
कम से कम 8 गाड़ियां सुरक्षित निकलीं
घटना के समय कई वाहन कुल्लू से पांगी की ओर जा रहे थे। भारी बारिश के चलते रास्ता बंद होने की वजह से ये सभी लोग तिंदी में रुके हुए थे। उसके बाद चलना शुरू किया।
वीडियो में दिख रहा है कि 8 वाहन सुरक्षित रास्ते से निकल जाते हैं, लेकिन जैसे 15 लोग सवार टाटा सूमो निकलता है, अचानक से चट्टान उसके ऊपर गिरता है।
इस दौरान 2 लोग घायल हुए, जबकि 13 की मौके पर मौत हो गई।
हादसा
वाहन पिचक कर चपटा हुआ, आग लगी
हादसा लाहौल घाटी से करीब 60-70 किमी दूर कुडूनाला के पास यह घटना हुई थी। हादसे के बाद वाहन पूरी तरह चपटा हो गया और कई लोगों के शव क्षत-विक्षत हो गए।
उनकी पहचान नहीं हो रही थी। मृतकों में एक 6 महीने का बच्चा भी शामिल था। टाटा सूमो पर सवार सभी लोग पांगी घाटी के रहने वाले थे।
हादसे के बाद आए वीडियो से पता चला था कि चट्टान गिरने के बाद वाहन में आग भी लगी थी।
ट्विटर पोस्ट
घटना का वीडियो आया सामने
Himachal Pradesh:
— investmoneymag.com (@InvestMoneyMag) July 27, 2026
A video has surfaced of the tragic accident on the Udaipur–Pangi route in Himachal Pradesh.
The video shows a man getting out of the vehicle and walking just moments before the accident. He said he was about to sit in the front when massive boulders suddenly… pic.twitter.com/uOOm2JNOda