ओडिशा के सुंदरगढ़ में 2 ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, चालकों की जलकर मौत
क्या है खबर?
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां 2 ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें जलकर दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई। हादसा कैंतारा में बीजू एक्सप्रेसवे पर हुआ। हादसे के समय 18 पहियों वाले 2 ट्रक भिड़े थे। घटना के समय हाइवे से गुजरने वाले राहगीरों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। उनके मौके पर पहुंचने से पहले ट्रकों में भीषण आग लग चुकी थी।
हादसा
कैसे हुआ हादसा?
भस्मा पुलिस थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर झारसुगुड़ा से सुंदरगढ़ की ओर जा रहे एक ट्रक का नियंत्रण बिगड़ गया और वह डिवाइडर को पार करके दूसरी तरफ से आ रहे एक ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक वाहन का डीजल टैंक फट गया और ट्रक में तेजी से आग फैल गई। इससे दोनों चालकों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वे उसी आग में जल गए।
जांच
मृतकों की पहचान मुश्किल
पुलिस ने बताया कि ट्रकों की आग बुझाने के बाद पाया गया कि शव बुरी तरह जल गए हैं। उनकी पहचान मुश्किल हो रही है। फिलहाल, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। बता दें कि एक दिन पहले भुवनेश्वर के सैनिक स्कूल के पास एक तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी और सड़क किनारे खड़े होकर चाय पी रहे लोगों को कुचल दिया था। हादसे में 2 लोगों की मौत हुई थी।
ट्विटर पोस्ट
हादसे का दृश्य
Bhubaneswar - In a horrific road accident, two drivers were burnt alive after two 18-wheeler trailer trucks collided head-on on the Biju Expressway near Kainthara under Bhasma Police Station limits in Sundargarh district. As per reports, one of the speeding trailers broke through… pic.twitter.com/gs6naZFuql
— NextMinute News (@nextminutenews7) June 16, 2026