Loading...
दिल्ली: पुलिसकर्मी के बेटे के नशे में दौड़ाई लग्जरी कार, बुजुर्ग महिला की मौत
दिल्ली के नरेला में एक युवक ने लग्जरी कार से कई कारों को टक्कर मार दी

दिल्ली: पुलिसकर्मी के बेटे के नशे में दौड़ाई लग्जरी कार, बुजुर्ग महिला की मौत

लेखन आबिद खान
Aug 08, 2026
02:20 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के नरेला में एक पुलिसकर्मी के बेटे ने लग्जरी कार से जमकर उत्पात मचाया। युवक की मर्सिडिज कार ने कई दूसरी कारों को टक्कर मार दी। इस दौरान वाहनों की चपेट में आकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य वाहन चालक भी घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मर्सिडीज चालक को पकड़कर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि युवक नशे की हालत में वाहन चला रहा था।

घटना

सुबह 8 बजे हुई घटना

यह हादसा बाहरी दिल्ली में नरेला के मामुरपुर इलाके में सुबह करीब 8 बजे हुआ। यहां हिमालयाज अपार्टमेंट के सामने मर्सिडिज कार ने पहले एक वैगनआर कार को टक्कर मारी।

मर्सिडिज कार इतनी रफ्तार में थी कि वैगरआर पीछे खड़े एक तीन पहिया लोडिंग वाहन से जा टकराई। इस दौरान महिला दोनों वाहनों के बीच फंस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक महिला की पहचान 70 वर्षीय उर्मिला के रूप में हुई है।

आरोपी

कार से शराब की बोतल मिलने का दावा

आरोपी की पहचान शुभम के तौर पर हुई है। उसके पिता हरियाणा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हैं। दावा किया जा रहा है कि उसकी कार से बीयर की बोतल भी मिली है, जिसका एक कथित फोटो भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि मर्सिडिज कार आरोपी शुभम की नहीं है। उसने एक दिन पहले यह कार अपने एक दोस्त से ली थी।

ADVERTISEMENT