दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने डिलीवरी बॉय को टक्कर मारी, फ्लाईओवर से नीचे गिरकर मौत
क्या है खबर?
दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार कार का कहर दिखा है। गुरुवार को बाहरी दिल्ली के डाबरी फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार कार ने डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी। युवक टक्कर लगने के बाद फ्लाईओवर से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय जोमैटो कर्मी राजकुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर स्कूटी और एक मारुति स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली है। कार चालक फरार है।
हादसा
कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त
पुलिस ने बताया कि घटना के समय राजकुमार स्कूटी पर सवार थे, तभी पीछे से आ रही कार ने उनको टक्कर मार दी। वह झारखंड के गोड्डा के निवासी थे। हादसे में स्कूटी कार के नीचे फंस गई और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल युवक को अस्पताल ले गए थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि कार दिल्ली में पंजीकृत है और मालिक डाबड़ी का निवासी है।
जांच
चालक को पकड़ने के प्रयास जारी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी कार चालक को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार चालक स्कूटी में टक्कर मारने के बाद कार छोड़कर तुरंत भाग गया था। घटना की जांच की जा रही है और CCTV फुटेज एकत्र किए जा रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
हादसे के बाद का दृश्य
दिल्ली में दर्दनाक हादसा !
— Priya singh (@priyarajputlive) April 30, 2026
कार वाले ने Zomato डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर
25 साल के डिलीवरी बॉय की फ्लाईओवर से नीचे गिरकर मौत
मृतक की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है, जो Zomato में काम करता था. pic.twitter.com/GSkSDQgPdw