Loading...
पोलिश पर्यटकों को ले जा रही बस हंगरी में खाई में गिरी, 12 की मौत
हंगरी में पोलिश पर्यटकों को ले जा रही बस हंगरी में खाई में गिरी

पोलिश पर्यटकों को ले जा रही बस हंगरी में खाई में गिरी, 12 की मौत

लेखन गजेंद्र
Aug 16, 2026
03:43 pm

क्या है खबर?

मध्य यूरोपीय देश हंगरी में रविवार को पोलिश पर्यटकों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हैं। हादसा रविवार तड़के पूर्वी हंगरी के मेज़ोकेरेज़टेस कस्बे के पास हुआ, जो हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से करी 140 किलोमीटर दूर है। बस राजमार्ग पर चलते समय फिसल गई और खाई जाकर पलट गई। हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैग्यार ने घटना पर दुख जताया है।

हादसा

बस में सवार थे 57 पोलिश नागरिक

हंगरी के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन निदेशालय ने कहा कि दुर्घटना के समय बस में 57 यात्री और 2 चालक सवार थे। बस के पलटने पर कई यात्री वाहन के नीचे फंस गए थे।

पोलैंड के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैसीज वेवियोर ने कहा कि बस में सवार सभी लोग पोलिश नागरिक थे।

पोलैंड के रेज़ोव की क्षेत्रीय सरकार ने बताया कि बस में पोलैंड के दक्षिण-पूर्वी पोडकार्पैकी क्षेत्र के लोग सवार थे जो बोस्निया-हर्ज़ेगोविना में तीर्थयात्रा से लौट रहे थे।

जांच

बस चालक को नींद आने से हुआ हादसा

हंगरी की पुलिस ने एक बयान में कहा कि हादसा संभवतः बस के चालक को नींद आने से हुआ है। वह घायल है। उसे हिरासत में लिया गया है।

प्रधानमंत्री मैग्यार ने फेसबुक पर मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घटनास्थल पर भेजे गए बचाव कर्मियों को धन्यवाद दिया।

पोलैंड के राष्ट्रपति कैरोल नवरोकी ने भी घटना पर दुख जताया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENT