Loading...
राजस्थान के चूरू में भीषण सड़क हादसा: 6 लोगों की मौत, 9 माह की बच्ची घायल
राजस्थान के चुरू में सड़क हादसा, 6 की मौत

राजस्थान के चूरू में भीषण सड़क हादसा: 6 लोगों की मौत, 9 माह की बच्ची घायल

लेखन आबिद खान
Oct 24, 2026
12:27 pm

क्या है खबर?

राजस्थान के चूरू जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां सादुलपुर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों समेत 6 की मौत हो गई है, जबकि 9 महीने की बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग कार में सवार होकर गुरुग्राम जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार की ट्राले से टक्कर हो गई।

हादसा

मुंडन संस्कार के लिए जा रहा था परिवार

बताया जा रहा है कि हादसा सादुलपुर क्षेत्र में ददरेवा और न्यांगली गांव के पास हुआ। कार में सवार सभी लोग तारानगर के सोमसीसर गांव के रहने वाले थे और बच्चों के मुंडन संस्कार के लिए गुरुग्राम जा रहे थे।

मृतकों में भंवर लाल शर्मा (60), उनकी पत्नी महेंद्र देवी (55), कविता (28), यशोदा (34), कविता का बेटा कन्हैया (4 माह) और ड्राइवर मांगीलाल (31) शामिल है।

वहीं, 9 महीने की दिव्यांशी गंभीर रूप से घायल हुई है।

बयान

किसान थे भंवर लाल, गुजरात में काम करते

दैनिक भास्कर से भंवर लाल के छोटे भाई मांगीलाल ने कहा, "मैं 23 अक्टूबर की दोपहर खेत पर जा रहा था, उस समय बड़े भाई भंवर लाल रास्ते में मिले थे। उन्होंने बताया कि वे परिवार सहित गुरुग्राम में कुलदेवी गुड़गांवा वाली माता जाएंगे। वहां दोनों बच्चों कन्हैया और दिव्यांशी का मुंडन करवाना है। वे सुबह गुरुग्राम के लिए निकल गए थे। वे किसान थे। उनके दोनों बेटे गुजरात में रहते हैं।"

ADVERTISEMENT