उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में पुल से बस गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत
क्या है खबर?
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। यहां ऋषिकेष-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस पुल से गहरी खाई से होकर एक नदी के पास गिर गई। हादसा मुनिकीरेती थाना के तहत गूलर बाजार के पास हुआ, जिसमें 8 यात्रियों की मौत हुई है और कम से कम 20 अन्य लोग घायल हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल ने पहुंचकर लोगों को बचाने का प्रयास किया।
हादसा
बस में सवार थे 35 यात्री
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के समय बस में 30 से 35 यात्री सवार थे। बस हरिद्वार से बद्रीनाथ जा रही थी, तभी अनियंत्रित होकर पुल से 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे की जानकारी मिलते ही ब्यासी और ढालवाला में तैनात राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमों को मौके पर भेजा गया।
उन्होंने कई लोगों को बस से बाहर निकाला, जबकि कुछ की मौके पर मौत हो चुकी थी।
हादसा
कल रूद्रप्रयाग में भी हुआ था हादसा
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में सोमवार देर रात भी हादसा हुआ था। यहां के बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर रोड पर एक गाड़ी के गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें 6 लोगों की मौत हुई थी। हादसे में कई घायल बताए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि बोलेरो गाड़ी पोखरी इलाके से रांसी की तरफ जार रही थी, तभी भटवारी-कंडारा के पास ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी गहरी खाई में गिर गई।
ट्विटर पोस्ट
टिहरी में हादसे के बाद का दृश्य
उत्तराखंड
— Ajay Kumar Dwivedi... (@AjayDwi65357304) November 17, 2026
टिहरी गढ़वाल गुलार बाजार के पास एक पुल से लगभग 100 मीटर नीचे एक बस खाई में गिर गई। बस में लगभग 30-35 लोग सवार थे... pic.twitter.com/jT6MkHb5fs