हाईवे पर स्पोर्ट्स बाइक चलाते समय रील बना रही थी युवती, डिवाइडर से टकराकर मौत
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक 19 वर्षीय युवती की बाइक डिवाइडर से टकराने से मौत हो गई। युवती की बाइक तेज रफ्तार में थी। हादसा सुबह साढ़े 4 बजे वेव सिटी थाना क्षेत्र में IMS कॉलेज के सामने हाईवे पर हुआ है। घटना के समय बाइक पर एक युवती और युवक बैठे थे। युवक की हालत गंभीर है। युवक 21 वर्षीय हाशिम और युवती 19 वर्षीय इकरा है। दोनों गाजियबाद के पसौंडा के रहने वाले हैं।
हादसा
बाइक चलाते समय रील बना रहे थे दोनों
पुलिस ने बताया कि हाशिम की स्पोर्ट्स बाइक इकरा चला रही थी और हाशिम पीठे बैठकर रील बना रहा था। तभी नेशनल हाइवे 9 के फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बाइक इकरा से अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से भिड़ गई। दोनों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। हाशिम के कमर, कंधे और पैर पर चोट आई है। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस का कहना है कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था और रील बना रहे थे।
जांच
शनिवार से गायब थे दोनों
हाशिम और इकरा दोनों पड़ोस में रहते हैं। शनिवार को सुबह 11 बजे इकरा घर से बाजार जाने का बात कहकर गई थी, लेकिन देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। बाद में पता चला कि हाशिम भी अपनी स्पोर्ट्स बाइक लेकर गायब है। इसके बाद पुलिस ने सुबह इकरा के परिजनों को एक युवक और युवती के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना दी। इकरा की मौेके पर मौत हो गई थी।
ट्विटर पोस्ट
घटना के समय इकरा चला रही थी बाइक
उत्तरप्रदेश | गाजियाबाद की इरम की स्पोर्ट्स बाइक चलाते हुए मौत हो गयी.
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) April 13, 2026
इरम अपने दोस्त हाशिम से साथ स्पोर्ट्स बाइक से घूमने निकली थी. नेशनल हाईवे पर बाइक चलाई, दोनों "एक फ्रेम में हैप्पी मोमेंट" कैद कर रहे थे, तभी बाइक डिवाइडर से टकराई और इरम की मौत हो गयी. हाशिम सीरियसली इंजर्ड… pic.twitter.com/qn3czLvfh4