भाई से मिलने जा रहा था अतीक अहमद का छोटा बेटा अबान, सड़क हादसे में मौत
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश के झांसी में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद समेत 2 लोगों की मौत हो गई। घटना के समय अबान अपने झांसी की जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। उसके साथ कार में 3 अन्य लोग भी सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि कार तेज रफ्तार में होने के कारण डिवाइडर से टकरा गई थी।
हादसा
कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त
पुलिस ने बताया कि अबान प्रयागराज के फाफामऊ निवासी अहजम (28), मोहम्मद जैद (30), उमर (24) और सोनू खान के साथ एक कार से झांसी जा रहे थे।
तभी झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद अबान और सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
ट्विटर पोस्ट
हादसे के बाद का दृश्य
'सड़क हादसे में' अतीक अहमद के बेटे की मौत pic.twitter.com/FNKa0WXYVU
— Akshay Pratap Singh (@AkshayPratap94) August 6, 2026
जेल
नैनी जेल से झांसी जेल भेजा गया है अतीक का बेटा
अतीक के 5 बेटों में बड़ा बेटा उमर लखनऊ और अली झांसी जेल हैं। तीसरा बेटा असद मुठभेड़ में मारा जा चुका है। अहजम बाहर है और अबान की गुरुवार को मौत हो गई।
अली को अक्टूबर, 2025 को प्रयागराज की नैनी जेल से झांसी जेल भेजा गया है। वह हत्या-रंगदारी समेत कई आरोपों में जेल में है।
अतीक और उसके भाई अशरफ को 15 अप्रैल, 2023 को प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल में पुलिस हिरासत में गोली मारी गई थी।