Loading...
नेपाल के पोखरा में फेवा झील में गिरी कार, बिहार के 2 युवकों की मौत
नेपाल के पोखरा में फेवा झील में गिरी कार

नेपाल के पोखरा में फेवा झील में गिरी कार, बिहार के 2 युवकों की मौत

लेखन गजेंद्र
Sep 04, 2026
05:55 pm

क्या है खबर?

नेपाल के पर्यटन शहर पोखरा में शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर फेवा झील में गिर गई। हादसे में कार सवार 2 लोगों की मौत हुई है। नेपाली मीडिया के मुताबिक, घटना के समय भारतीय नंबर प्लेट (BR05 BB 6759) वाली कार सेदी से लेकसाइड की ओर आ रही थी, तभी पोखरा-18 के ग़ैरी चौतारा घुमटी स्थित फेवा झील में गिर गई। कास्की जिला पुलिस ने बताया कि दोनों मृतक भारतीय नागरिक हैं, जो बिहार के रहने वाले हैं।

हादसा

कार में सवार थे 4 लोग

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के समय कार में 4 लोग सवार थे। हादसे के बाद बचाव दल ने चारों को बाहर निकाला।

हादसे में बिहार में रक्सौल निवासी नवदीप कुमार यादव (26) और 45 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अनमोल यादव (27) और सूरज यादव (33) को गंडकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि 2 लोगों को बेहोशी की हालत में निकाला गया था, लेकिन वे बच नहीं सके।

जांच

घटना की सूचना पर भेजा गया था 15 सदस्यीय पुलिस दल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना पर 15 सदस्यीय पुलिस दल मौके पर भेजा गया था, जबकि सशस्त्र पुलिस बल नेपाल की 13 सदस्यीय दल भी तैनात था।

पुलिस का कहना है कि गंडकी अस्पताल में भर्ती अन्य 2 युवकों की हालत स्थिर है। अभी वे बातचीत की स्थिति में नहीं हैं। मृतकों की पहचान आधार कार्ड से हुई है।

बता दें कि फेवा झील बोटिंग के लिए काफी प्रसिद्ध है।

ADVERTISEMENT