हरियाणा के भिवानी में धमाके के साथ निजी बस में लगी आग, 2 यात्री जिंदा जले
क्या है खबर?
हरियाणा के भिवानी जिले में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक चलती कार में अचानक धमाके के साथ आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 2 यात्री जिंदा जल गए। घटना के समय निजी बस भिवानी से हांसी जा रही थी, तभी मिलकपुर गांव में हादसा हुआ। हादसे में 6 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन दल ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसा
कैसे लगी बस में आग?
सोमवार की शाम साढ़े 6 बजे भिवानी हिंद सोसायटी की बस भिवानी से हांसी के लिए रवाना हुई थी। तब बस में 40 यात्री सवार थे। करीब एक घंटे बाद मिलकपुर के पास तेज धमाके की आवाज सुनाई दी और बस में आग लग गई। इसके बाद चालक ने सभी यात्रियों को तुरंत नीचे उतारा। कुछ ने टायर फटने की आशंका जताई है, जबकि कुछ का कहना है कि आसमानी बिजली गिरने के बाद बस में आग लगी थी।
जांच
आग बुझाने के बाद 2 यात्रियों का पता चला
पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना पर अग्निशमन दल की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। उसने आग पर किसी तरह काबू पाया। इस बीच, कई यात्री झुलस गए थे। आग बुझाने के बाद बस का तापमान जब शून्य हो गया, तब जांच में 2 शव मिले। इनमें एक शव सीट पर जबकि दूसरा शव फर्श पर जली हुई अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
ट्विटर पोस्ट
हरियाणा की निजी बस में लगी आग
हरियाणा के भिवानी स्थित गांव मिलकपुर के पास सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे बिजली गिरने से यात्रियों से भरी एक निजी बस में भीषण आग लग गई। दो लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। चार गंभीर घायल हैं और कुछ मामूली झुलसे हैं। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। pic.twitter.com/AeR6RpSwlk
— ताई रामकली (@haryanvitai) April 28, 2026