राजस्थान: दौसा में स्लीपर बस और ट्रक में टक्कर के बाद आग लगी, 8 की मौत
क्या है खबर?
राजस्थान के दौसा में बुधवार तड़के एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहन आग के गोले में बदल गए। घटना तड़के साढ़े 3 बजे कोलवा थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुई है। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 6 यात्री जिंदा जल गए। करीब 22 घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान नहीं हुई है। मौके पर पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी मौजूद रहे।
हादसा
कैसे हुआ हादसा?
हंस ट्रैवल्स इंदौर की स्लीपर बस हरिद्वार से इंदौर जा रही थी, जिसमें 37 तीर्थयात्री सवार थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक और बस एक दूसरे को ओवरटेक करने के चक्कर में भीड़ गई और राजमार्ग से नीचे कच्चे रास्ते पर उतर गई। इस दौरान कुछ यात्री निकल गए, जबकि थोड़ी देर में बस में आग लग गई, जिसमें जलकर 6 लोगों की मौत हो गई। दो लोगों की मौत सिर पर चोट लगने से हुई है।
जांच
बस में रखे थे सिगरेट के ढेरों पैकेट
घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंच गई थी। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि दमकलकर्मी समय पर पहुंच जाते तो आग पर काबू पाया जा सकता था। बताया जा रहा है कि बस के सामान रखने वाली जगह सिगरेट के पैकेटों से भरे हुए थे। यह ज्वलनशील था, जिसके कारण आग ने भयावह रूप ले लिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है।
ट्विटर पोस्ट
हादसे का दृश्य
राजस्थान : दौसा में बस में आग लगी। अभी तक 7 यात्रियों की मौत हुई, 20 से ज्यादा घायल हैं। यह बस ऋषिकेश से इंदौर जा रही थी। कुल 39 यात्री सवार थे। अचानक आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई और बस में आग लग गई। pic.twitter.com/j04IIGVCPv
— Sachin Gupta (@Sachingupta) July 1, 2026
ट्विटर पोस्ट
खाक हो गई स्लीपर बस
आखिर कितना भयावह रहा होगा सब-कुछ!😔#दौसा pic.twitter.com/TR73IFlFct
— एक नजर (@1K_Nazar) July 1, 2026