तमिलनाडु के मदुरै में स्लीपर और सरकारी बस की हाईवे पर टक्कर, 6 की मौत
क्या है खबर?
तमिलनाडु के मदुरै जिले में सोमवार सुबह स्लीपर बस और परिवहन निगम की बस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। हादसा कोट्टमपट्टी के पास हुआ है, जिसमें 42 लोग घायल हुए हैं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान, केएमआर ट्रांज नाम की निजी ओमनी बस अनियंत्रित होकर बस स्टॉप से टकरा गई, जहां सो रहे एक व्यक्ति की भी मौत हुई है।
हादसा
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस के मुताबिक, चेन्नई से मार्थांडम जा रही निजी बस कोट्टामपट्टी के वंदिनगर के पास हाईवे पर अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार करके दूसरी लेन पर पहुंच गई।
तभी उस तरफ से मदुरै से तिरुचिरापल्ली जाने वाली परिवहन निगम की बस आ रही थी, जिसकी निजी बस से जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे के बाद निजी बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सरकारी बस पलट गई थी।
जांच
मृतकों में 5 पुरुष और एक महिला शामिल
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में 5 पुरुष और एक महिला शामिल हैं। उनकी पहचान नहीं हुई है।
कोट्टमपट्टी पुलिस स्टेशन के अनुसार सरकारी बस में सवार 3 लोग, निजी बस में सवार 2 लोग और बस स्टॉप पर सो रहे एक व्यक्ति की इस हादसे में मौत हुई है।
पुलिस ने बताया कि दोनों बसों को देखकर यह कहा जा सकता है कि हादसा काफी भीषण था।
ट्विटर पोस्ट
हादसे के बाद वाहनों की हालत
Madurai, Tamil Nadu: Five people, including a woman, were killed after a private omni bus collided head-on with a government bus near Kottampatti pic.twitter.com/iGrBcf7vfB
— IANS (@ians_india) July 13, 2026