LOADING...
पाकिस्तान में यात्रियों से खचाखच भरी बस खाई में गिरी, 40 की मौत
पाकिस्तान में यात्रियों से खचाखच भरी बस खाई में गिरी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पाकिस्तान में यात्रियों से खचाखच भरी बस खाई में गिरी, 40 की मौत

लेखन गजेंद्र
Jul 03, 2026
01:06 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी एक बस पथरीली खाई में गिर गई, जिसमें 40 यात्रियों की मौत हुई है। हादसा बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों की सीमा के पास स्थित एक दूरस्थ क्षेत्र दाना सर में हुआ है। घटना के समय बस डेरा इस्माइल खान में प्रांतीय सीमा पार कर पेशावर जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस यात्रियों के खचाखच भरी हुई थी।

हादसा

रास्ते में खराब बस के अतिरिक्त यात्री भी सवार हुए

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री के मीडिया और राजनीतिक मामलों के सलाहकार शाहिद रिंद ने बताया कि मुख्यमंत्री सरफराज बुगती के निर्देशों पर घटना के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। दोनों प्रांतों के जिला प्रशासन, बचाव दल और अन्य संबंधित विभाग प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बस क्वेटा से 36 यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी, लेकिन रास्ते में खराब बस से उतरे यात्री भी उसमें सवार हो गए थे।

जांच

पाकिस्तान के राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने शोक जताया

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने घटना पर शोक जताते हए एक्स पर घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की और संबंधित विभागों को घायलों के सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री बुगती ने भी घटना पर दुख जताते हुए संबंधित विभागों को बचाव कार्य में तेजी लाने, घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, "बलूचिस्तान सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।"

Advertisement

हादसा

खैबर पख्तूनख्वा में 3 महीने में 3 घटनाएं

पाकिस्तान में यह पहला हादसा नहीं है। ढाई महीने पहले खैबर पख्तूनख्वा के लोअर दिर क्षेत्र के नवागई असबानर इलाके में एक वाहन के गहरी खाई में गिरा था, जिसमें 3 महिलाओं की मौत हुई थी और 2 लोग घायल हुए थे। इससे पहले, 31 मार्च को प्रांत के ऊपरी चित्राल में 5 यात्रियों को ले जा रही एक जीप फिसलन भरी सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई थी। तब एक बच्चे सहित 3 की मौत हुई थी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

हादसे के बाद का वीडियो

Advertisement