LOADING...
ग्रेटर नोएडा में 2 स्कूल बसों की आमने-सामने टक्कर, 12 बच्चे घायल
ग्रेटर नोएडा में 2 स्कूल बसों की आमने-सामने टक्कर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ग्रेटर नोएडा में 2 स्कूल बसों की आमने-सामने टक्कर, 12 बच्चे घायल

लेखन गजेंद्र
Apr 13, 2026
11:29 am

क्या है खबर?

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। यहां 2 स्कूल बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें 12 बच्चे घायल हुए हैं। हादसा दादरी थाना क्षेत्र के रूपवास गांव के पास हुआ है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बस को हल्का नुकसान हुआ है। पुलिस ने बताया कि चालक की हालत गंभीर है। वह बस में फंस गए थे।

हादसा

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुबह 7 बजे रामाज्ञा स्कूल की बस तेज रफ्तार में आ रही थी और दूसरी तरह से जीजस मैरी स्कूल की बस आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही बस से भिड़ गई। हादसे के समय रामाज्ञा बस खाली थी, जबकि जीजस मैरी स्कूल बस में 25 बच्चे सवार थे। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई थी।

जांच

हादसे के बाद रामाज्ञा स्कूल बस का चालक फरार

पुलिस ने बताया कि जीजस मैरी स्कूल बस के अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि रामाज्ञा स्कूल का बस चालक हादसे के बाद से फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है। अधिकतर बच्चों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हादसे के बाद स्कूल वाहन चालकों की लापरवाही का मामला एक बार फिर उजागर हो गया है।

Advertisement