जिस कार हादसे में हुई थी अतीक अहमद के बेटे की मौत, उसका वीडियो आया सामने
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश के झांसी में गुरुवार 6 अगस्त को माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिसका वीडियो अब सामने आया है। वीडियो अबान के पीछे चल रही कार में लगे डैशकैम में रिकॉर्ड हुई है, जिसमें अबान की क्रेटा कार डिवाइडर से टकराने के बाद हवा में उछलते दिख रही है। हादसे में अबान और उसके दोस्त सोनू (25) की मौत हो गई थी, जबकि 3 घायल हुए थे।
वीडियो
बेकाबू होकर हवा में उछली थी कार
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सफेद रंग की क्रेटा कार झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौड़ रही है, तभी एक ट्रक को ओवरटेक करके आगे निकलती है।
ओवरटेक करने के कुछ सेकेंड बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाते दिख रही है, जो एक बड़े डिवाइडर से टकरा जाती है और हवा में उछलती है।
हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ते दिख रहे हैं। जिस कार के डैशकैम से वीडियो रिकॉर्ड हुई है, वह आगे निकल जाती है।
ट्विटर पोस्ट
हादसे का वीडियो
झांसी जेल में बड़े भाई से मिलने जा रहे अतीक अहमद के बेटे का एक्सीडेंट कैसे हुआ... सामने आया वीडियो। हवा में उड़ गई थी गाड़ी। pic.twitter.com/d17KPHCxbz
— Chandan Pandey (@Chandanup65) August 12, 2026
सवाल
क्या चालक को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा या रफ्तार थी तेज?
घटना के समय कार में अबान के साथ प्रयागराज के फाफामऊ निवासी अहजम (28), मोहम्मद जैद (30), उमर (24) और सोनू खान सवार थे, जो झांसी जा रहे थे।
वीडियो में देखने से कार की रफ्तार का पता नहीं चल रहा है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि यह 150 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास होने के कारण कार अनियंत्रित हुई।
जिस तरह कार सड़क में लहराती दिख रही है, उससे चालक के झपकी आने की भी अंदेशा है।
दफन
अबान को प्रयागराज में दफनाया गया
घटना के दिन अबान अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने झांसी जेल जा रहा था। अली को अक्टूबर, 2025 को प्रयागराज की नैनी जेल से झांसी जेल भेजा गया है। वह हत्या-रंगदारी समेत कई आरोपों में जेल में है।
अबान को शनिवार को भारी सुरक्षा के बीच प्रयागराज स्थित कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफनाया गया।
इस दौरान उनके बड़े भाई अली और लखनऊ जेल में बंद उमर को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कोर्ट से छूट मिली थी।