बेल्जियम के बुगेनहाउट में ट्रेन से टकराकर पलटी स्कूल बस, 2 छात्र समेत 4 की मौत
क्या है खबर?
बेल्जियम के बुगेनहाउट में एक ट्रेन और स्कूल की मिनीबस में टक्कर हो गई। हादसे में 2 नाबालिग छात्र, बस चालक और एक पर्यवेक्षक की मौत हुई है। हादसा राजधानी ब्रुसेल्स से लगभग 23 किलोमीटर दूर बुगेनहाउट स्टेशन के पास हुआ है। हादसे के समय बस में 7 बच्चे, एक ड्राइवर और एक अभिभावक सवार थे। बेल्जियम के परिवहन मंत्री जीन-ल्यूक क्रुके ने मृतकों के प्रति संवेदना जताते हुए बताया कि घटना के समय क्रासिंग पर बैरियर नीचे थे।
हादसा
बस में सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेन ने स्कूल मिनीबस को तब टक्कर मारी, जब उसे अगले स्टेशन पर रुकना था, जो लगभग एक किलोमीटर दूर था। ट्रेन में बैठी कोई भी सवारी घायल नहीं है। बस में बैठे 7 लोगों में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय क्रासिंग बंद थी, जिसके बाद भी हादसा हुआ। मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसा
बेल्जियम में लेवल-क्रासिंग हादसे चिंता का विषय
बेल्जियम में एक सघन रेल नेटवर्क है जो कई कस्बों और गांवों से होकर गुजरता है। यहां लेवल-क्रॉसिंग दुर्घटनाएं लगातार सुरक्षा संबंधी चिंता का विषय बनी हुई हैं। रेलवे अवसंरचना संचालक इन्फ्राबेल के अनुसार, 2025 में ऐसी घटनाओं में 5 लोगों की मौत हुई, जो 2020 के बाद से दर्ज की गई सबसे कम संख्या है। हादसे पर यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है।
ट्विटर पोस्ट
बेल्जियम में बस और ट्रेन में टक्कर
🚨🇧🇪 BREAKING: 4 dead and multiple injured after a train collided with a school bus in Buggenhout, Belgium.
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) May 26, 2026
Belgium has one of the densest rail networks in the world and a history of accidents at level crossings...
Praying for all involved 🙏pic.twitter.com/N7pyd3VloA