Loading...
झारखंड में बड़ा सड़क हादसा, 4 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत
झारखंड में सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है

झारखंड में बड़ा सड़क हादसा, 4 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत

लेखन आबिद खान
Nov 29, 2026
09:31 am

क्या है खबर?

झारखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 4 बच्चे भी शामिल है। वहीं, एक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है। ये हादसा शनिवार देर रात रामगढ़ जिले में रांची-पटना हाईवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि पैंकी इलाके में स्कॉर्पियो की दूसरी गाड़ी के साथ भिड़ंत हो गई। मृतकों में 4 बच्चे, 4 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं।

हादसा

सभी मृतक बिहार के निवासी

रिपोर्ट के मुताबिक, सभी मृतक बिहार के नालंदा के रहने वाले हैं। ये लोग धार्मिक आयोजन के लिए रजरप्पा मंदिर जा रहे थे।

दैनिक भास्कर के मुताबिक, मृतकों में नालंदा के एक स्कूल के निदेशक विवेकानंद, उनकी पत्नी, मां, 2 बेटे और एक बेटी शामिल हैं। इसके अलावा स्कूल की देखरेख करने वाले और ड्राइवर की भी मौत हुई है।

हादसे में घायल एक व्यक्ति रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती है।

मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सोरेन ने जताया शोक

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, 'रामगढ़ में पैंकी गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं हैं। मारांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दें। दुर्घटना में घायल व्यक्ति का समुचित उपचार कराया जा रहा है।'

ADVERTISEMENT