Loading...
राजस्थान: खड़े ट्रक में घुसी कार, मासूम समेत एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत
राजस्थान में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

राजस्थान: खड़े ट्रक में घुसी कार, मासूम समेत एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

लेखन आबिद खान
Nov 22, 2026
09:24 am

क्या है खबर?

राजस्थान के कोटा-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक क्रूजर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जाकर टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई है और करीब 7 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में 3 साल की एक बच्ची भी शामिल है। बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।

पीड़ित

मृतकों में 2 बच्चियां भी शामिल

मृतकों में सज्जन (62), उनकी पत्नी उषा बाई (60), सुशीला (62), कैलाश (35) उनकी पत्नी अनीता (34), सानवी (3), बाबूलाल (75), जाह्नवी (7) और माधवी (32) की मौत हो गई है।

8 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ा।

हादसे में क्रूजर में सवार जगदीश (10), मयूरी पवार (20), मनीषा पवार (45), शरद पवार (46), गणेश पवार (30), सृजेत (3) और ट्रक ड्राइवर हारून (43) घायल हुए हैं।

ट्रक ड्राइवर

ट्रक ड्राइवर भी घायल

हादसे में मध्य प्रदेश निवासी ट्रक ड्राइवर हारून (43) भी घायल हो गए।

उन्होंने कहा, "ट्रक में कुछ खराबी आई थी, जिस कारण मैं उसे सड़क किनारे खड़ा कर चेक कर रहा था। मैं थोड़ी दूरी पर खड़ा था, तभी तेज रफ्तार क्रूजर ने मुझे टक्कर मार दी और ट्रक में घुस गई। मैं 20 फीट दूर जाकर गिरा। 10 मिनट बाद मुझे होश आया। मैंने ही पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया। मेरे घुटनों और सिर पर चोट लगी है।"

ADVERTISEMENT

हादसा

3 गाड़ियों में सवार होकर निकले थे 36 लोग

यह हादसा शनिवार रात करीब 1 बजे नाता थाना क्षेत्र में शंभूपुरा गांव के पास हुआ। महाराष्ट्र के धुले के रहने वाले एक ही परिवार के 36 सदस्य 3 अलग-अलग गाड़ियों में सवार थे।

जिस क्रूजर का हादसा हुआ वो सबसे आगे चल रही थी।

बताया जा रहा है कि क्रूजर खड़े ट्रक में पीछे से जाकर घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रूजर के परखच्चे उड़ गए और लोग अंदर ही फंस गए।

ADVERTISEMENT

बयान

धार्मिक यात्रा पर निकला था परिवार

परिवार के एक सदस्य ने कहा, "हमारी 2 गाड़ियां पीछे रह गईं, जबकि बाकी 3 गाड़ियां आगे निकल गईं। हमारी एक महिला सदस्य का फोन आया कि हादसा हो गया है। हम तुरंत मौके पर पहुंचे।"

एक रिश्तेदार ने कहा, "हम ओंकारेश्वर, उज्जैन, पुष्कर, सांवरिया सेठ, सालासर बालाजी और खाटू श्याम गए थे। हम रात में खाटू श्याम से निकले। जयपुर से आगे हम नाश्ता करने के लिए रुके थे। कुछ देर बाद फोन आया कि हादसा हो गया है।"

ADVERTISEMENT