जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में अमरनाथ तीर्थ यात्रियों की बस फिसलकर खाई में गिरी, 40 यात्री थे सवार
क्या है खबर?
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में मंगलवार को अमरनाथ तीर्थ यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बस में 40 यात्री सवार थे। हादसा श्रीनगर-बालटाल मार्ग पर स्थित गुंड गांव में हुआ है। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन 39 यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। घटना की सूचना पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, अर्धसैनिक बल, सेना और स्थानीय स्वयंसेवक मौके पर पहुंच गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
हादसा
बाल-बाल बचे यात्री
रिपोर्ट के मुताबिक, बस तेज रफ्तार में आ रही थी, लेकिन फिसलन की वजह से हरिगानवान में एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और खाई में लुढ़कती हुई एक घर में जा घुसी।
टक्कर से घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन घर पर कोई मौजूद नहीं था। बस घर से टकराने के कारण सिंध नदी में गिरने से बच गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना का संज्ञान लिया है।
जांच
रविवार को दोबारा शुरू हुई है यात्रा
जम्मू-कश्मीर में पिछले काफी दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसे देखते हुए वार्षिक अमरनाथ यात्रा को कई दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था।
रविवार को यात्रा दोबारा से शुरू की गई है। अभी श्रीनगर-बाल्टाल मार्ग से तीर्थयात्रा जारी है, जो यात्रा के 2 मार्गों में से एक है। पहलगाम-चंदनवारी मार्ग भूस्खलन के कारण अभी बंद है।
इस साल अभी तक 4.22 लाख तीर्थयात्री हिमालयी गुफा मंदिर के दर्शन कर चुके हैं।
ट्विटर पोस्ट
हादसे के बाद का दृश्य
Watch | जम्मू-कश्मीर: गांदरबल जिले में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरिगनीवन के एस- मोड़ के पास अमरनाथ यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
— यूनीवार्ता (@univartaindia1) July 28, 2026
हादसे में करीब 39 श्रद्धालु घायल हुए। अधिकारियों के अनुसार, बस में लगभग 50 यात्री सवार थे।
ITBP और CRPF के जवानों ने त्वरित राहत… pic.twitter.com/3qPLyiwp1Q