Loading...
केरलम में खड़े ट्रक से टकराई कार, सवार सभी 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत
केरलम में एक कार खड़े ट्रक से जा टकराई

केरलम में खड़े ट्रक से टकराई कार, सवार सभी 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

लेखन आबिद खान
Sep 05, 2026
09:10 am

क्या है खबर?

केरलम के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कार हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले सभी तमिलनाडु के इंजीनियरिंग छात्र बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह ट्रक में समा गई और उसके परखच्चे उड़ गए। इसके बाद कार को काटकर फंसे हुए शवों को निकाला गया।

घटना

गुरुवायूर से कोडुंगल्लूर जा रही थी कार

यह दुर्घटना शुक्रवार रात करीब 11:40 बजे काइपामंगलम में हुई। कार गुरुवायूर से कोडुंगल्लूर की तरफ जा रही थी, तभी सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

हादसे का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कार राष्ट्रीय राजमार्ग 66 पर तेज रफ्तार से दौड़ती हुई दिखाई दे रही है और टक्कर के तुरंत बाद धूल का गुबार उठता दिख रहा है।

मृतक

इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे सभी मृतक

प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि पीड़ित तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित PSM इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे।

कार सवार 2 लोगों को बचाने के लिए बचाव दलों को मलबा काटकर उन्हें बाहर निकालना पड़ा। घटना में 7 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि एक छात्र ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि शवों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया है।

ADVERTISEMENT