Loading...
दिल्ली में ITO पर कारों की जोरदार टक्कर, 2 विधायक समेत 6 घायल
दिल्ली में कार की टक्कर में 2 विधायक समेत कई लोग घायल

दिल्ली में ITO पर कारों की जोरदार टक्कर, 2 विधायक समेत 6 घायल

लेखन आबिद खान
Aug 24, 2026
11:05 am

क्या है खबर?

दिल्ली के IP एस्टेट इलाके में रविवार रात एक सड़क हादसे में 2 कारें आपस में टकरा गईं। घटना में दिल्ली की किराड़ी विधानसभा सीट से विधायक अनिल झा और कर्नाटक के विधायक अभय पाटिल समेत 6 लोगों को चोट आई है। बताया जा रहा है कि एक अनियंत्रित कार पहले डिवाइडर से टकराई फिर रेलिंग पारकर सामने से आ रही इनोवा से भिड़ गई। इनोवा में दोनों विधायक सवार थे।

घटना

कब और कहां हुआ हादसा?

पुलिस के मुताबिक, हादसा रात करीब 9:30 बजे ITO चौराहे पर पुराने पुलिस मुख्यालय के ठीक सामने हुआ। लक्ष्मी नगर से ITO की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार पहले डिवाइडर से टकराई और रेलिंग पार करने के बाद सामने से आ रही इनोवा से जा भिड़ी।

हादसे में इनोवा में सवार विधायक अनिल झा अभय पाटिल समेत कई लोग घायल हो गए। सभी को LNJP अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

कार

कार ड्राइवर बोले- पीछे से दूसरी कार ने टक्कर मारी

स्विफ्ट कार को 32 वर्षीय आशुतोष पांडे चला रहे थे।

उन्होंने समाचार एजेंसी ANI से कहा, "मैं ITO से दाहिने तरफ मुड़ा। गाड़ी की स्पीड 20 के आसपास रही होगी। मैं पुलिस मुख्यालय के पास पहुंचा था। पीछे से एक गाड़ी काफी तेज आ रही थी। उसने एंगल तोड़ते हुए मेरी गाड़ी को टक्कर मारी। एयरबैग खुल गए थे, इसलिए मुझे सिर्फ झटका लगा। मैं खुद को संभालने में लगा था, उस गाड़ी में कौन था, देख नहीं पाया।"

ADVERTISEMENT