Loading...
दिल्ली कैंट में BMW चालक ने सड़क पार कर रही महिला सफाईकर्मी को कुचला, चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में BMW चालक ने सड़क पार कर रही महिला सफाईकर्मी को कुचला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दिल्ली कैंट में BMW चालक ने सड़क पार कर रही महिला सफाईकर्मी को कुचला, चालक गिरफ्तार

लेखन गजेंद्र
Aug 11, 2026
07:37 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के कैंट इलाके में मंगलवार शाम को एक तेज रफ्तार BMW कार की चपेट में आने से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा मेहरम नगर में हुआ है। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला की मौके पर मौत हो गई। उनकी पहचान जयवंती के रूप में हुई है, जो छावनी बोर्ड में सफाईकर्मी के रूप में काम करती थी। आरोपी दीपक (38) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मंडोली के प्रताप नगर का निवासी है।

हादसा

लोगों ने 3 घंटे तक सड़क जाम किया

पुलिस ने बताया कि आरोपी दीपक कार चालक के तौर पर नौकरी करता है। वह दिल्ली हवाई अड्डे से लौट रहा था, तभी सड़क पार कर रही जयवंती को टक्कर मार दी।

दुर्घटना के कारण स्थानीय निवासियों ने विरोध-प्रदर्शन किया और लगभग 3 घंटे तक सड़क को अवरुद्ध कर दिया, जिससे हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 (T-3) की ओर जाने वाली सड़क जाम हो गई।

प्रदर्शन को देखते हुए अर्धसैनिक बलों सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया था।

मांग

जयवंती के पति की हो चुकी थी मौत, अब 3 बच्चों पर संकट

स्थानीय लोगों का कहना है कि जयवंती जेब्रा क्रॉसिंग से सड़क पार कर रही थी, तभी भी कार चालक ने इसे अनदेखा किया।

करीब 50 मीटर की दूरी पर स्कूल होने के बाद भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे।

जयवंती के पड़ोसियों का कहना है कि उनके 3 बच्चे हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है, क्योंकि जयवंती के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी और जयवंती है काम करके उनका पालन-पोषण कर रही थीं।

ADVERTISEMENT