Loading...

परमाणु हथियार: खबरें

23 Sep 2026
• अमेरिका

संयुक्त राष्ट्र महासभा में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने कहा- हम परमाणु तकनीक से वंचित नहीं रहेंगे

अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने अपने भाषण में इस्लामिक देश को आतंकवाद का शिकार बताया।

ट्रंप ने ईरान के परमाणु ठिकाने पर हमले की धमकी दी, बोले- जल्द वहां पहुंच सकते हैं

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान की अत्यधिक सुरक्षित भूमिगत परमाणु सुविधा, जिसे पिकैक्स माउंटेन के नाम से जाना जाता है, पर बहुत जल्द हमला कर सकता है।

01 Sep 2026
• अमेरिका

ट्रंप ने ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को नकारा, सवाल को बेवकूफी भरा बताया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध में निर्णायक प्रहार के रूप में परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने की संभावना से इनकार कर दिया है।

20 Aug 2026
• अमेरिका

उत्तर कोरिया के पास 57 नहीं 80 से 120 परमाणु हथियार, दक्षिण कोरिया का दावा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया के पास 57 परमाणु हथियार है, जिस पर दक्षिण कोरिया ने जवाब दिया है।

11 Jul 2026
• ईरान

क्या ईरान गुपचुप तरीके से कर रहा परमाणु सुविधाओं की मरम्मत? सैटेलाइट तस्वीरों ने खोले राज

अमेरिका और ईरान युद्धविराम टूटने और शांति वार्ता रुकने के बीच ऐसी खबर आ रही है, जो अमेरिका की नाराजगी बढ़ा सकती है। हाल ही में जारी सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि ईरान ने उस अहम परमाणु सुविधा को फिर से बनाना शुरू कर दिया है, जो इस साल की शुरुआत में अमेरिकी हमलों में क्षतिग्रस्त हो गई थी।

08 Jul 2026
• ईरान

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के साथ युद्धविराम खत्म हुआ, शायद आज रात फिर हमले करें

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्धविराम समझौता अब खत्म हो गया है।

होर्मुज खुलेगा, प्रतिबंधों में राहत और सैनिकों की वापसी; अमेरिका-ईरान समझौते की बड़ी बातें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध खत्म कर दिया है। उन्होंने एक 'महान समझौते' की घोषणा की है, जिससे अमेरिका-ईरान संघर्ष का समाधान होगा और होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खुल जाएगा।

09 Jun 2026
• अमेरिका

परमाणु हथियारों पर खर्च में शीर्ष पर रहा अमेरिका, जानिए भारत और अन्य देशों की स्थिति

परमाणु हथियार के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय अभियान (ICAN) चलाए जाने के बाद भी परमाणु संपन्न देशों ने पिछले साल इन घातक हथियारों के विकास पर जमकर पैसा खर्च किया है।

भारत परमाणु हथियारों के मामले में पाकिस्तान से और हुआ मजबूत, SIPRI की रिपोर्ट में खुलासा

भारत ने परमाणु हथियार बनाने के मामले में पाकिस्तान को काफी पीछे छोड़ दिया है और उसकी धाक पहले से ज्यादा मजबूत हो गई है।

02 Jun 2026
• ईरान

परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख ने कहा- ईरानी समृद्ध यूरेनियम को हटाना मुश्किल, लेकिन असंभव नहीं

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने कहा कि ईरान के अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम के भंडार को देश से बाहर ले जाना मुश्किल जरूर है, लेकिन असंभव नहीं है।

ट्रंप ने ईरान समझौते में जल्दबाजी न करने को कहा, बोले- दोनों पक्षों को लेना चाहिए समय

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौते को लेकर जल्दबाजी न करने का आग्रह किया है।

24 May 2026
• ईरान

ईरान-अमेरिका के बीच समझौता 'लगभग' पूरा, होर्मुज, यूरेनियम और परमाणु कार्यक्रम पर क्या हैं शर्तें?

ईरान और अमेरिका के बीच प्रस्तावित युद्धविराम समझौता लगभग अंतिम चरण में हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि समझौते पर 'काफी हद तक बातचीत' हो चुकी है और इसकी घोषणा जल्द ही की जा सकती है।

डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया ईरान का युद्धविराम प्रस्ताव, बोले- पागलों को परमाणु बम नहीं दे सकते

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान का नया युद्धविराम प्रस्ताव खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान ऐसी रियायतें मांग रहा है, जिन्हें वह स्वीकार नहीं कर सकते।

28 Apr 2026
• ईरान

ईरान के युद्ध समाप्ति प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं हैं ट्रंप, परमाणु मुद्दों की शर्तों से नाखुश

ईरान ने युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका को अपना नया प्रस्ताव भेजा है, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इससे संतुष्ट नहीं दिख रहे।

24 Apr 2026
• अमेरिका

ट्रंप ने परमाणु हमले की संभावना को नकारा, ईरान से कहा- समय कम होता जा रहा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम का समय बढ़ाने के बाद ईरान को एक बार फिर चेतावनी दी कि उसके पास समय बहुत कम बचा है।

21 Apr 2026
• अमेरिका

युद्ध की समाप्ति के लिए क्या हैं अमेरिका और ईरान की प्रमुख मांगें?

अमेरिका और ईरान के बीच 14 दिनों का युद्धविराम बुधवार (22 अप्रैल) को समाप्त होने वाला है। इसके बाद क्या होगा? सभी के दिमाग में यही सवाल चल रहा है।

12 Apr 2026
• अमेरिका

ईरान-अमेरिका वार्ता क्यों विफल हो गई? होर्मुज, परमाणु कार्यक्रम समेत इन मुद्दों पर नहीं बनी सहमति

अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान के इस्लामाबाद में युद्धविराम को लेकर चल रही बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला है। दोनों ही पक्ष करीब 21 घंटे से आम सहमति बनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद अमेरिका और ईरान दोनों ने एक-दूसरे पर सख्त शर्तें थोपने और अड़ियल रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।

12 Apr 2026
• अमेरिका

अमेरिका-ईरान की बातचीत बेनतीजा, जेडी वेंस बोले- हम बिना समझौते के लौट रहे

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 20 घंटे से भी ज्यादा चली अमेरिका और ईरान की बातचीत बेनतीजा रही है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि वे बिना किसी समझौते के अमेरिका लौट रहे हैं।

10 Apr 2026
• ईरान

क्या सफल होगी ईरान-अमेरिका वार्ता? परमाणु कार्यक्रम, बैलिस्टिक मिसाइल और होर्मुज समेत इन मुद्दों पर मतभेद

युद्ध शुरू होने के बाद ईरान और अमेरिका कल पहली बार सीधी वार्ता करने जा रहे हैं। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होने जा रही इस बैठक से पहले कई तरह की अनिश्चितताओं ने वार्ता के नतीजों को लेकर संशय की स्थिति पैदा कर दी है।

स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी INS अरिदमन और युद्धपोत INS तारागिरी भारतीय नौसेना में शामिल, जानिए खासियत

भारत ने अपनी समुद्री ताकत बढ़ाते हुए शुक्रवार को स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी INS अरिदमन को भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया।

ईरान का संवर्धित यूरेनियम जब्त करने के लिए जमीनी अभियान शुरू कर सकते हैं ट्रंप- रिपोर्ट

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान से 450 किलोग्राम समृद्ध यूरेनियम निकालने के लिए जमीनी अभियान शुरू करने पर विचार कर रहे हैं।

25 Mar 2026
• अमेरिका

अमेरिका ने ईरान को 15-सूत्रीय शांति प्रस्ताव भेजा, जानें क्या रखीं शर्तें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान में 'सही लोगों' के साथ बातचीत कर रहा है जो समझौता करने के लिए बेहद उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष अभी बातचीत कर रहे हैं।

05 Mar 2026
• अमेरिका

अमेरिका ने प्रलयकारी मिनुटमैन-III मिसाइल का परीक्षण किया, हिरोशिमा में गिराए गए मिसाइल से अधिक खतरनाक

अमेरिका ने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के बीच अपनी परमाणु-सक्षम मिनुटमैन-III अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण प्रक्षेपण किया है।

'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों पर किया था हमला- विशेषज्ञ

भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया था। हालांकि, इस दौरान बहस होती रही कि क्या भारत ने पाकिस्तान के परमाणु स्थलों को भी निशाना बनाया था?

15 Feb 2026
• अमेरिका

ईरान परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका से बातचीत को तैयार, लेकिन रखी ये बड़ी शर्त

अमेरिका और ईरान के बीच बीते कुछ महीनों से जारी तनाव के बीच ईरान के उप विदेश मंत्री माजिद तख्त-रवांची ने बातचीत को लेकर बड़ा बयान दिया है।

15 Feb 2026
• अमेरिका

अमेरिका-ईरान के बीच जेनेवा में होगी बातचीत, रुबियो बोले- ट्रंप खामेनेई से मिलने को तैयार

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयास जारी हैं। अब दोनों देश अगले हफ्ते स्विट्जरलैंड के जेनेवा में परमाणु कार्यक्रम को लेकर वार्ता का दूसरा दौर शुरू करने जा रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी, कहा- समझौता विफल हुआ तो बड़ा हमला होगा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर उनकी परमाणु वार्ता विफल होती है तो अमेरिकी सेना बड़ा हमला कर सकती है।

उत्तर कोरिया बढ़ाएगा अपनी परमाणु ताकत, किम जोंग उन ने किया ऐलान

उत्तर कोरिया के तानाशाह नेता किम जोंग उन ने बुधवार को ऐलान किया कि वह देश में परमाणु ताकत को बढ़ाएंगे और इसके लिए योजना का ऐलान हाल में होने वाली पार्टी बैठक में करेंगे।

भारत-पाकिस्तान ने एक-दूसरे के साथ परमाणु ठिकानों और कैदियों की जानकारी साझा की

भारत और पाकिस्तान ने 1 जनवरी को एक-दूसरे के साथ अपने परमाणु ठिकानों की जानकारी साझा की है। ये वे ठिकाने हैं, जहां दोनों देश अपने परमाणु हथियार रखते हैं।

भारत ने पनडुब्बी से किया बैलिस्टिक K-4 मिसाइल का गोपनीय परीक्षण, जानिए कितनी ताकतवर

भारत ने 23 दिसंबर को बंगाल की खाड़ी में एक गोपनीय मिसाइल परीक्षण किया है, जिसने पड़ोसी देशों की चिंता बढ़ा दी है।

02 Dec 2025
• एलन मस्क

एलन मस्क ने 5-10 सालों विश्व युद्ध की जताई संभावना, जानिए ऐसा क्यों कहा

अरबपति एलन मस्क किसी भी मुद्दे पर अपनी बेबाक राय देते हैं। इस बार साेशल मीडिया पर की गई उनकी टिप्पणी ने हलचल मचा दी है।

डोनाल्ड ट्रंप के परमाणु परीक्षण वाले दावे पर पाकिस्तान बोला- हम संयम बरतने के लिए प्रतिबद्ध

हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि पाकिस्तान गुप्त रूप से परमाणु हथियारों का परीक्षण कर रहा है। अब इस दावे पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया आई है।

03 Nov 2025
• अमेरिका

दुनियाभर में मौजूद हैं 12,402 परमाणु हथियार, जानिए किस देश के पास हैं कितने

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा परमाणु शस्त्रागार का तत्काल परीक्षण शुरू करने की घोषणा ने दुनियाभर में खलबली मचा दी है।

03 Nov 2025
• अमेरिका

क्या पाकिस्तान, चीन और रूस गुप्त रूप से कर रहे हैं परमाणु परीक्षण?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले गुरुवार को परमाणु परीक्षणों पर 33 साल की रोक के बाद अपने युद्ध विभाग को परमाणु हथियारों का परीक्षण तुरंत फिर से शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

03 Nov 2025
• अमेरिका

अमेरिका के पास कौन-कौन से घातक परमाणु हथियार मौजूद हैं? यहां जानिए पूरी सूची

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अमेरिका में परमाणु हथियारों का परीक्षण दोबारा शुरू करने की अपनी मंशा दोहराई है।

अमेरिका 30 साल बाद फिर से शुरू करेगा परमाणु परीक्षण, ट्रंप ने क्यों लिया ये फैसला?

दक्षिण कोरिया के बुसान में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात से कुछ देर पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका एक बार फिर परमाणु हथियारों का परीक्षण शुरू करेगा।

रूस ने परमाणु ऊर्जा से संचालित क्रूज मिसाइल का किया परीक्षण, जानिए क्या है खासियत

रूस ने परमाणु ऊर्जा से चलने वाली बुरेवेस्टनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।

20 Oct 2025
• ईरान

इजरायली-अमेरिकी हमलों से ईरान के यूरेनियम भंडार को नहीं हुआ ज्यादा नुकसान- IAEA

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रमुख राफेल ग्रॉसी का कहना है कि इजरायली और अमेरिकी हमलों से ईरान के संवर्धित यूरेनियम को मोटे तौर पर कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। ग्रॉसी का कहना है कि ज्यादातर यूरेनियम अभी भी ईरान के कब्जे में है।

उत्तर कोरिया ने चीन सीमा के पास बनाया गुप्त सैन्य अड्डा, इन देशों को खतरा

उत्तर कोरिया ने चीन सीमा के पास एक गुप्त सैन्य अड्डा बनाया है, जिसने अमेरिका समेत कई देशों के कान खड़े कर दिए हैं।

असीम मुनीर के बाद बिलावल भुट्टो ने भारत को दी युद्ध की धमकी, जानिए क्या कहा

पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मॉर्शल असीम मुनीर के अमेरिका की धरती से भारत को परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी देने के बाद अब पूर्व पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने युद्ध की धमकी दी है।

पाकिस्तान की परमाणु हथियार क्षमता कितनी है और किसके पास है इनके इस्तेमाल की शक्ति?

पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मॉर्शल असीम मुनीर ने एक बार फिर परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी दी है।

भारत ने की असीम मुनीर की धमकी की निंदा, कहा- परमाणु हथियार लहराना पाकिस्तान की आदत

पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मॉर्शल असीम मुनीर ने की ओर से रविवार को अमेरिका की धरती से भारत को दी गई परमाणु हमले की धमकी की भारत ने निंदा करते हुए उसे पूरी तरह से गैर जिम्मेदाराना करार दिया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने परमाणु पनडुब्बियों की तैनाती पर कहा- वे वहीं हैं, जहां उन्हें होना चाहिए

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के नजदीकी क्षेत्र में 2 परमाणु पनडुब्बियों की तैनाती को लेकर अपने आदेश की पुष्टि की है। उन्होंने यह जानकारी एक पत्रकार के सवाल पर दी है।

अमेरिका रूस के नजदीक तैनात करेगा परमाणु पनडुब्बियां, रूसी सांसद बोले- हमारे पास पर्याप्त हथियार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के नजदीकी इलाकों में 2 परमाणु पनडुब्बियां तैनात करने का आदेश दिया है। उन्होंने रूस को नतीजा भुगतने की धमकी भी दी है।

03 Jul 2025
• अमेरिका

पेंटागन का बड़ा दावा, कहा- अमेरिकी हमलों से ईरान का परमाणु कार्यक्रम 2 साल पीछे होगा

अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने दावा किया है कि ईरानी परमाणु प्रतिष्ठानों पर हाल में हुए अमेरिकी सैन्य हमलों से तेहरान का परमाणु कार्यक्रम दो साल तक पिछड़ सकता है।

27 Jun 2025
• ईरान

अमेरिका ने परमाणु समझौते के बदले ईरान को दिए निवेश और प्रतिबंधों में ढील जैसे प्रस्ताव

अमेरिका ईरान के साथ बीते कई दिनों से परमाणु समझौते को लेकर बातचीत कर रहा था। हालांकि, इस बातचीत के दौरान ही इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू हो गया।

25 Jun 2025
• अमेरिका

डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- परमाणु कार्यक्रम शुरू किया तो और घातक हमले करेंगे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर एक बार फिर बयान दिया है।

23 Jun 2025
• अमेरिका

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमलों को बताया सटीक निशाना, बोले- भारी नुकसान हुआ

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के 3 परमाणु स्थलों पर सटीक निशाना लगाने का दावा करते हुए अपनी सेना की प्रशंसा की है। उनका कहना है कि हमले से ईरान को भारी नुकसान पहुंचा है।

22 Jun 2025
• ईरान

अमेरिका ने जिन परमाणु ठिकानों पर हमला किया, वहां क्या बनाता है ईरान?

ईरान और इजरायल के बीच युद्ध में अमेरिका की एंट्री हो गई है। अमेरिका ने आज सुबह ईरान में 3 परमाणु सुविधाओं को निशाना बनाया है।

21 Jun 2025
• ईरान

#NewsBytesExplainer: परमाणु अप्रसार संधि से क्यों बाहर निकलना चाहता है ईरान, ऐसा हुआ तो क्या होगा?

इजरायल और ईरान के बीच बीते 9 दिनों से भीषण युद्ध जारी है। इजरायल का दावा है कि ईरान परमाणु हथियार बना रहा है, जबकि ईरान इससे इनकार कर रहा है।

19 Jun 2025
• ईरान

इजरायल ने अराक हेवी वाटर परमाणु संयंत्र पर क्यों किया हमला, यहां ईरान क्या-क्या बनाता है?

ईरान पर हमले के 7वें दिन आज इजरायल ने अराक में स्थित हेवी वाटर परमाणु संयंत्र पर हमला किया है। इससे एक दिन पहले ही इजरायल ने ईरानी नागरिकों से इस इलाके को खाली करने को कहा था।

डोनाल्ड ट्रंप ने निजी तौर पर ईरान पर हमले को मंजूरी दी, अंतिम आदेश रोका- रिपोर्ट

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमला करने का मन बना लिया है। यह खुलासा अमेरिका के अखबार वॉल स्ट्रीट जनरल ने किया है।

18 Jun 2025
• ईरान

ईरान का फोर्दो परमाणु प्लांट क्यों नष्ट करना चाहता है इजरायल और ये कितना सुरक्षित है?

ईरान पर हमले के दौरान इजरायल उसकी परमाणु सुविधाओं को निशाना बना रहा है। उसका कहना है कि किसी भी कीमत पर ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते।

भारत के पास पाकिस्तान से ज्यादा परमाणु हथियार, रूस सबसे आगे- रिपोर्ट

भारत परमाणु हथियारों के मामले में पाकिस्तान से आगे है, लेकिन चीन से कहीं आगे है। उसके पास भारत से 3 गुना अधिक परमाणु हथियार हैं।

16 Jun 2025
• ईरान

ईरान ने परमाणु हथियार बनाने के लिए उठाया बड़ा कदम, परमाणु अप्रसार संधि से निकलेगा बाहर

ईरान ने इजरायल के साथ 4 दिनों से जारी संघर्ष के बीच परमाणु हथियार बनाने के अपने अधिकार को सुरक्षित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

16 Jun 2025
• ईरान

ईरान का दावा- पाकिस्तान इजरायल पर परमाणु बम से हमला करेगा; इस्लामाबाद ने खंडन किया

इजरायल और ईरान में चल रहे युद्ध के बीच एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने चौंकाने वाला दावा किया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुली धमकी दी; कहा- अब सौदा करना चाहिए, समय दिया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली बलों द्वारा ईरान के सैन्य ठिकानों और परमाणु स्थलों को निशाना बनाने के बाद बयान दिया है।

13 Jun 2025
• इजरायल

इजरायल ने ईरान के परमाणु स्थलों पर हमला किया, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रमुख की मौत

इजरायल ने शुक्रवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर हवाई हमले किए, जिसमें परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

अमेरिका ने मध्य पूर्व से अपने कर्मियों को वापस बुलाया, ट्रंप बोले- खतरनाक जगह हो सकती है

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान तनाव के बीच मध्य पूर्व से अमेरिकी कर्मियों को वापस बुला लिया है। उनका कहना है कि यह खतरनाक जगह हो सकती है।

श्रीनगर पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- पाकिस्तान का परमाणु हथियार वैश्विक निगरानी में होना चाहिए

भारत-पाकिस्तान संघर्ष थमने के 5 दिन बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर पहुंचे और सेना के जवानों से मुलाकात की।

संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी, ईरान परमाणु हथियार बनाने से बस कुछ कदम दूर

अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु हथियार कार्यक्रम को लेकर मची खींचतान के बीच संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था ने बड़ी चेतावनी दी है।

12 Apr 2025
• ईरान

#NewsBytesExplainer: ईरान-अमेरिका के बीच दोबारा क्यों हो रही है परमाणु वार्ता, भारत के लिए कितनी अहम?

अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौते को लेकर वार्ता फिर शुरू हो गई है। ओमान की राजधानी मस्कट में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और मध्य-पूर्व के लिए अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ वार्ता पर चर्चा के लिए जुटे हैं।

30 Mar 2025
• अमेरिका

डोनाल्ड ट्रंप की परमाणु समझौते पर ईरान को धमकी, कहा- समझौता न करने पर होगी बमबारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परमाणु कार्यक्रम पर किसी भी प्रकार का समझौता न करने को लेकर ईरान को कड़ी धमकी दी है।

27 Feb 2025
• ईरान

ईरान बना सकता है 6 परमाणु हथियार, तेजी से बढ़ा रहा यूरेनियम का भंडार- रिपोर्ट

अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहे तनाव के बीच ईरान परमाणु हथियार बनाने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

रूस के परमाणु रक्षा बल प्रमुख की बम धमाके में मौत, इलेक्ट्रिक स्कूटर में था विस्फोटक

रूस की राजधानी मॉस्को में परमाणु सुरक्षा बलों का जिम्मा संभाल रहे लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव और उनके सहयोगी की बम धमाके में मौत हो गई। बम को संभवत: इलेक्ट्रिक स्कूटर में छिपाया गया था।

पनडुब्बी INS अरिघाट से परमाणु क्षमता से संपन्न बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया

भारत ने अपनी सैन्य ताकत को बढ़ाते हुए हाल में परमाणु क्षमता से संपन्न पनडुब्बी से लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) का सफल परीक्षण किया है।

व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हमले के सिद्धांत बदले, रूस पर मिसाइल दागी तो परमाणु हमला होगा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हमलों को लेकर अपने सिद्धांतों में बदलाव किया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि रूस कब और किस पर परमाणु हमला कर सकता है।

चीन की परमाणु पनडुब्बी वुहान के शिपयार्ड में डूबी, अमेरिका ने बनाया मजाक

चीन की तकनीक को अपनी परमाणु पनडुब्बी के कारण शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है। सैटेलाइट के हवाले से पनडुब्बी डूबने की जानकारी अंतरराष्ट्रीय मीडिया में सामने आई है।

17 Jun 2024
• अमेरिका

परमाणु हथियारों पर दुनिया ने खर्च किए रिकॉर्ड 7,636 अरब रुपये, रिपोर्ट में खुलासा

परमाणु हथियारों को समाप्त करने के लिए अंतरराष्ट्रीय अभियान (ICAN) नाम की संस्था ने सोमवार को जारी अपनी रिपोर्ट में बताया कि दुनिया ने पिछले साल परमाणु हथियारों पर रिकॉर्ड खर्च किया।

12 May 2024
• इजरायल

इजरायल के साथ तनाव के बीच ईरान बोला- अस्तित्व पर खतरा आया तो परमाणु हथियार बनाएंगे

इजरायल के साथ तनाव के बीच ईरान ने एक बड़ी चेतावनी दी है। उसने कहा है कि अगर इजरायल से ईरान के अस्तित्व को खतरा हुआ तो वह अपनी परमाणु नीति में बदलाव करेगा और परमाणु हथियार बनाएगा।

अंतरिक्ष में परमाणु हथियारों की होड़ पर अमेरिका लाया प्रस्ताव, रूस ने लगाया वीटो

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अंतरिक्ष में परमाणु हथियारों की होड़ को रोकने के लिए एक मसौदा प्रस्ताव लाया गया था।

15 Feb 2024
• अमेरिका

रूस बना रहा अंतरिक्ष के लिए परमाणु हथियार- अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट

अमेरिका ने अपनी कांग्रेस और यूरोपीय सहयोगियों को रूसी परमाणु क्षमताओं से संबंधित ऐसी नई खुफिया जानकारी दी है, जो अंतरराष्ट्रीय खतरा और चिताएं पैदा करती है।

27 Jan 2024
• अमेरिका

रूस से बढ़ते खतरे के बीच ब्रिटेन में परमाणु हथियार तैनात कर सकता है अमेरिका- रिपोर्ट

रूस से तनातनी के बीच अमेरिका बड़ा कदम उठा सकता है। वह ब्रिटेन में अपने परमाणु हथियार तैनात कर सकता है। अखबार द टेलीग्राफ ने पेंटागन से जुटाए खुफिया दस्तावेजों के हवाले से यह जानकारी दी है।

19 Jan 2024
• ईरान

#NewsBytesExplainer: ईरान और पाकिस्तान सैन्य शक्ति के मामले में एक-दूसरे के मुकाबले कहां हैं?

ईरान ने पाकिस्तान के इलाके में आतंकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं तो पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उसके यहां हमला कर दिया। इसके बाद से दोनों ही देशों के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

26 Aug 2023
• जापान

#NewsBytesExplainer: रेडियोएक्टिव पानी क्या है और इससे किस तरह के नुकसान का डर?

जापान ने अपने फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट के रेडियोएक्टिव पानी को समुद्र में छोड़ना शुरू कर दिया।

31 Jul 2023
• यूक्रेन

रूस के पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव की चेतावनी- यूक्रेन की कार्रवाई सफल रही तो परमाणु हमला करेंगे

रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने रविवार को कहा कि अगर यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई सफल हुई तो मॉस्को को परमाणु हमला करना होगा।