शाहरुख खान की 'किंग' से टक्कर नहीं चाहते सलमान खान, बोले- हॉलीवुड फिल्मों से मुकाबला मंजूर
क्या है खबर?
बॉलीवुड के 2 सबसे बड़े सितारों की फिल्में सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली हैं। जहां 4 दिसंबर को सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' रिलीज हो रही है, वहीं ठीक 2 हफ्तों बाद शाहरुख खान की 'किंग' आने वाली है। अब सलमान ने 'मातृभूमि' और 'किंग' के बीच टकराव को लेकर जताई गई चिंताओं पर बात की और बताया कि उन्होंने 4 दिसंबर की तारीख क्यों चुनी। उन्होंने कहा, "मैं शाहरुख और उनकी बेटी सुहाना के साथ नहीं टकराने वाला हूं।"
सलमान
'डूम्सडे' और 'ड्यून' से टकराव के लिए तैयार हैं सलमान
हैदराबाद में एक शिखर सम्मेलन के दौरान सलमान ने कहा, "शाहरुख दिसंबर में आ रहे हैं, शायद 24 तारीख को। मैं शाहरुख और सुहाना के साथ कोई टकराव नहीं चाहता, बिल्कुल नहीं।"
बता दें कि 'किंग' की रिलीज के लिए 24 दिसंबर की तारीख तय हुई है। सलमान ने कहा, "अब ये जो 2 फिल्में आ रही हैं, 'एवेंजर्स: डूम्सडे' और 'ड्यून', मैं इनके साथ टक्कर लेने के लिए तैयार हूं। मुझे इनके साथ क्लैश करने से कोई दिक्कत नहीं।"
अन्य फिल्में
खुद से टक्कर लेने पर किया मजाक
सलमान ने आगे कहा, "26 जनवरी की तारीख अच्छी है। इस पर संजय लीला भंसाली, विक्की, रणबीर और आलिया के साथ आ रहे हैं। इसलिए, मैं उनके साथ भी टकराव नहीं करना चाहता था। इसके बाद आने वाले किसी भी हफ्ते में मुझे एक अच्छी तारीख मिल रही है। फिर मार्च में एक और फिल्म आ रही है, जिसका नाम 'मॉन्स्टर' है और मैं खुद के साथ टकराव नहीं चाहता।"
श्रद्धा
सलमान ने मांगी श्रद्धा कपूर से माफी
सलमान की फिल्म 'मातृभूमि' और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' सिनेमाघरों में टक्कर लेंगी, क्योंकि दोनों 4 दिसंबर को रिलीज हो रही हैं।
इस पर सलमान ने बताया कि जब उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज की घोषणा की, तब उन्हें श्रद्धा की फिल्म की रिलीज के बारे में पता नहीं था।
उन्होंने कहा, "मुझे बुरा लग रहा है। अगर मुझे पता होता तो मैं श्रद्धा के साथ टक्कर नहीं लेता।" सलमान ने श्रद्धा से बात करके माफी भी मांगी थी।