LOADING...
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी, कहा- समझौता विफल हुआ तो बड़ा हमला होगा
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को समझौता विफल होने पर हमले की चेतावनी दी

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी, कहा- समझौता विफल हुआ तो बड़ा हमला होगा

लेखन गजेंद्र
Feb 11, 2026
10:57 am

क्या है खबर?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर उनकी परमाणु वार्ता विफल होती है तो अमेरिकी सेना बड़ा हमला कर सकती है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ये बयान इजरायली चैनल 12 और अमेरिकी फॉक्स बिजनेस के साथ साक्षात्कार के दौरान दिया है। उन्होंने कहा, "आप जानते हैं कि हमारा विशाल नौसैनिक बेड़ा ईरान की ओर जा रहा है। या तो हम किसी समझौते पर पहुंचें, या फिर हमें कुछ बहुत सख्त कदम उठाने पड़ेंगे।"

चेतावनी

ईरान कभी समझौता न करने की भूल नहीं करेगा- ट्रंप

ट्रंप ने मीडिया से कहा, "मुझे लगता है कि वे (ईरान) समझौता करना चाहते हैं। अगर वे ऐसा नहीं करते तो वे मूर्ख होंगे। हमने पिछली बार उनकी परमाणु ऊर्जा प्रणाली को नष्ट कर दिया था, और हमें देखना होगा कि क्या हम इस बार और अधिक नष्ट कर पाते हैं।" ट्रंप ने ईरान के साथ समझौते के भविष्य पर कहा कि उन्हें नहीं पता कि ईरान के मौजूदा नेतृत्व के साथ कोई समझौता कितना लंबा टिकेगा।

समझौता

समझौते में परमाणु हथियार और मिसाइल शामिल

राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा, "कोई भी समझौता व्यापक होना चाहिए। यह एक अच्छा समझौता होना चाहिए। कोई परमाणु हथियार नहीं, कोई मिसाइल नहीं, कुछ भी नहीं, कुछ भी नहीं, आप जो भी चाहते हैं, सब कुछ होना चाहिए।" इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने तेहरान के साथ पहले की अमेरिकी कूटनीति की कड़ी आलोचना करते हुए पिछले परमाणु समझौते को उनके द्वारा देखे गए सबसे मूर्खतापूर्ण सौदों में एक बताया। उन्होंने ईरानी नेताओं पर "बेहद बेईमान" होने का आरोप लगाया।

Advertisement