Page Loader
रूस के पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव की चेतावनी- यूक्रेन की कार्रवाई सफल रही तो परमाणु हमला करेंगे
रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने यूक्रेन पर परमाणु हमले की बात कही (तस्वीर: ट्विटर/@MedvedevRussia)

रूस के पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव की चेतावनी- यूक्रेन की कार्रवाई सफल रही तो परमाणु हमला करेंगे

लेखन गजेंद्र
Jul 31, 2023
10:43 am

क्या है खबर?

रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने रविवार को कहा कि अगर यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई सफल हुई तो मॉस्को को परमाणु हमला करना होगा। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा, 'कल्पना कीजिए अगर NATO द्वारा समर्थित आक्रामण सफल रहा और उन्होंने हमारी जमीन का एक हिस्सा तोड़ दिया तो हम रूस के राष्ट्रपति के एक आदेश के नियमों के अनुसार परमाणु हथियार का उपयोग करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।'

बयान

हमारे दुश्मन हमारी सफलता की प्रार्थना करें- मेदवेदेव

पूर्व राष्ट्रपति ने आगे कहा, 'हमारे पास कोई अन्य विकल्प नहीं होगा, इसलिए हमारे दुश्मनों को हमारे योद्धाओं की सफलता के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। वे यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वैश्विक परमाणु आग न भड़के।' बता दें कि मेदवेदेव राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अध्यक्षता वाली संस्था रूस सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने पहले भी यूक्रेन पर परमाणु हमले की आशंका जताई थी। यूक्रेन रूस के कब्जे से अपने क्षेत्र को छुड़ाने की कोशिश में जुटा है।