Loading...
ट्रंप ने ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को नकारा, सवाल को बेवकूफी भरा बताया
ट्रंप ने ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का नकारा

ट्रंप ने ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को नकारा, सवाल को बेवकूफी भरा बताया

लेखन गजेंद्र
Sep 01, 2026
09:44 am

क्या है खबर?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध में निर्णायक प्रहार के रूप में परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने की संभावना से इनकार कर दिया है। उन्होंने ओवल ऑफिस में इस सवाल को उठाने वाली पत्रकार को भी निशाने पर लिया और कहा कि यह 'बेवकूफी भरा सवाल है।' ट्रंप ने कहा कि ईरान पूरी तरह से हार चुका है, तो क्या मुझे उस पर परमाणु हमला करना चाहिए।

सवाल

पत्रकार ने क्या पूछा था?

महिला पत्रकार ने ट्रंप से पूछा कि क्या आपने ईरान के खिलाफ परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने की संभावना को खारिज कर दिया है?

इस पर ट्रंप बोले, "मैं ऐसा कभी नहीं कहूंगा। लेकिन जवाब हां है। मैं इससे इनकार करता हूं। इसका कोई कारण नहीं। यह कितना मूर्खतापूर्ण सवाल है। वे (ईरान) सैन्य रूप से पूरी तरह पराजित हो चुके हैं। जब मैंने उन्हें हरा दिया है तो क्या मुझे उन पर परमाणु हथियार का इस्तेमाल करना चाहिए?"

सवाल

क्यों उठ रही है परमाणु हमले की आशंका?

USA टुडे के मुताबिक, ट्रंप की पूर्व सहयोगी और मौजूदा आलोचक जॉर्जिया की पूर्व कांग्रेसी सदस्य मार्जोरी टेलर ग्रीन, ने दावा किया कि ट्रंप प्रशासन ने रणनीतिक बैठकों में ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर चर्चा की है।

हालांकि, उन्होंने कोई सबूत पेश नहीं किया। इसे व्हाइट हाउस ने खारिज किया है।

बता दें, अमेरिका ने 1945 में जापान के खिलाफ द्वितीय विश्व युद्ध में परमाणु हथियार इस्तेमाल किया था, जिसमें अनुमानित 2 लाख लोग मारे गए थे।

ADVERTISEMENT

तनाव

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने 30 अगस्त को लारक द्वीप पर बम बरसाए। अमरेिका का मानना था कि ईरान 2 रॉकेट लॉन्चर तैनात कर रहा था, जिससे वाणिज्यिक जहाजों को संभावित खतरा है।

इसके बाद, ईरान ने जॉर्डन में अमेरिका के 2 सैन्य ठिकानों पर बम बरसाए। इस हमले से ट्रंप बुरी तरह बौखला गए और उन्होंने करारा जवाब देने की बात कही है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

ट्रंप का जवाब

ADVERTISEMENT