Loading...
ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग ने जारी किया 'शांति घोषणापत्र', परमाणु जोखिम और ऊर्जा सुरक्षा समेत क्या-क्या?
त्रिपक्षीय बैठक के बाद ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग ने शांति घोषणा पत्र जारी किया है

ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग ने जारी किया 'शांति घोषणापत्र', परमाणु जोखिम और ऊर्जा सुरक्षा समेत क्या-क्या?

लेखन आबिद खान
Nov 19, 2026
07:42 pm

क्या है खबर?

चीन के शेनझेन में आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक हुई। यह पहली बार है, जब तीनों नेता एक साथ नजर आए। इस दौरान परमाणु हथियारों, यूक्रेन युद्ध, होर्मुज जलडमरूमध्य समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद तीनों नेताओं ने एक शांति घोषणा पत्र जारी किया। जानते हैं इसमें किन-किन मुद्दों का जिक्र है।

घोषणा पत्र

घोषणा पत्र में किन मुद्दों का जिक्र?

चीनी सरकारी मीडिया के अनुसार, इस घोषणापत्र में परमाणु निरस्त्रीकरण, व्यापार, परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति बढ़ाने और अन्य मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

बैठक के बाद जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया, "तीनों राष्ट्राध्यक्षों ने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर गहन विचार-विमर्श किया और रणनीतिक स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्धता जताई।"

चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने बैठक को सकारात्मक, रचनात्मक और फलदायी बताया है।

ICC

अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय की आलोचना

तीनों देशों ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) की आलोचना की है। बयान में कहा गया है कि सरकारी अधिकारियों को ICC के मामलों से बचाया जाना चाहिए और इसके अधिकार क्षेत्र के किसी भी गलत इस्तेमाल के खिलाफ चेतावनी दी गई है।

बयान में कहा गया कि तीनों देश इस बात पर भी सहमत हुए कि ICC और ऐसी ही अन्य संस्थाओं को अपने अधिकार क्षेत्र का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।

ADVERTISEMENT

UN

UN में सुधारों की भी की गई वकालत

संयुक्त बयान में UN में सुधारों को लेकर भी घोषणा की गई है। इसमें कहा गया है कि नेता UN सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि वैश्विक चुनौतियों से ज्यादा असरदार तरीके से निपटा जा सके।

बयान में कहा गया है कि इन सुधारों से विश्व संस्था को अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के अपने मुख्य उद्देश्य को बेहतर ढंग से पूरा करने में मदद मिलनी चाहिए।

ADVERTISEMENT

परमाणु

बयान में परमाणु खतरे को लेकर क्या कहा गया है?

तीनों नेताओं ने कहा कि वे परमाणु जोखिमों को कम करने और परमाणु प्रसार को रोकने पर बातचीत करेंगे।

बयान के मुताबिक, तीनों नेताओं ने दोहराया कि परमाणु युद्ध जीता नहीं जा सकता और इसे कभी लड़ा भी नहीं जाना चाहिए।

वे परमाणु जोखिमों को कम करने और परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने के उपायों पर चर्चा करने के लिए भी सहमत हुए हैं।

जिनपिंग ने कहा, "शांति बनाए रखने के लिए तीनों देशों का नजरिया एक है।"

पेट्रोलियम उत्पाद

बयान में ईरान और यूक्रेन युद्ध का जिक्र नहीं

शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शांति घोषणा में तीनों देशों ने 'दुनिया भर के देशों को लाभ पहुंचाने' के लिए परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों के उत्पादन और आपूर्ति को बढ़ाने की योजना बनाई है और स्थिर ऊर्जा प्रवाह के महत्व की पुष्टि की।

हालांकि, बयान में होर्मुज जलडमरूमध्य का स्पष्ट जिक्र नहीं है, जो अमेरिका-ईरान के बीच तनाव का केंद्र बना हुआ है।

घोषणा पत्र में ईरान और यूक्रेन युद्ध को भी जगह नहीं मिली है।

ADVERTISEMENT