ट्रंप ने ईरान युद्ध खत्म होने का संकेत दिया, बोले- उनको परमाणु हथियार नहीं दे सकते
क्या है खबर?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि ईरान के साथ चल रहा तनाव जल्द ही समाप्त हो सकता है। उन्होंने यह भी दोहराया कि ईरान को परमाणु हथियार रखने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। C-SPAN से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि लड़ाई खत्म होने की समयसीमा जमीनी हालात और कूटनीतिक कोशिशों की प्रगति पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना कम समय में अपना सैन्य मकसद हासिल कर सकता है।
दावा
अमेरिका को अभी भी चिंता
ट्रंप ने ईरान युद्ध खत्म करने के सवाल पर कहा, "यह निर्भर करता है। मेरा मतलब है, हम इसे जल्दी खत्म कर सकते हैं, या हम इसे कम समय में खत्म कर सकते हैं, लंबे समय में नहीं।"
उन्होंने ईरान के परमाणु ठिकानों पर B-2 बमवर्षक विमानों के इस्तेमाल पर कहा कि सैन्य हमलों ने काफी हद तक ईरान के परमाणु ठिकानों को नुकसान पहुंचाया है।
हालांकि, उन्होंने चिंता भी जताई कि ईरान इसे कुछ सालों में फिर बना लेगा।
दावा
अभी ईरान में काफी परमाणु सामग्री- ट्रंप
ट्रंप ने दावा किया कि अभी ईरान में करीब 3 जगहों पर परमाणु सामग्री काफी बड़ी मात्रा में चट्टानों से ढका हुआ है, जिस पर अमेरिका पिकैक्स माउंटेन के आसपास हो रही गतिविधि पर बारीकी से नजर रख रहा है।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए ट्रंप ने कहा कि ईरान को किसी भी हालत में परमाणु हथियार बनाने की इजाजत नहीं दी जा सकती है, क्योंकि वे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
समाधान
कूटनीतिक समाधान के पक्ष में अमेरिका- ट्रंप
ट्रंप ने बताया कि वह ईरान पर नए हमलों की जगह कूटनीतिक विकल्प इसलिए अपना रहे हैं क्योंकि सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, बहरीन और कुवैत ने प्रतिबंधों का समर्थन किया है।
ईरान के हमलों को झेल चुके खाड़ी देशों का भी मानना है कि सैन्य ऑपरेशन की जगह प्रतिबंध 5 गुना ज्यादा नुकसान कर सकता है।
उन्होंने कहा कि वह खुद कूटनीतिक समाधान के पक्ष में हैं और ईरान पर भी समझौते पर पहुंचने का भरोसा है।