Loading...
ट्रंप ने ईरान के परमाणु ठिकाने पर हमले की धमकी दी, बोले- जल्द वहां पहुंच सकते हैं
ट्रंप ने ईरान की परमाणु सुविधा पर हमले की धमकी दी है

ट्रंप ने ईरान के परमाणु ठिकाने पर हमले की धमकी दी, बोले- जल्द वहां पहुंच सकते हैं

लेखन आबिद खान
Sep 05, 2026
10:20 am

क्या है खबर?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान की अत्यधिक सुरक्षित भूमिगत परमाणु सुविधा, जिसे पिकैक्स माउंटेन के नाम से जाना जाता है, पर बहुत जल्द हमला कर सकता है। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियां इस ठिकाने पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रख रही हैं और अगर किसी भी तरह की गतिविधि दिखाई दी तो अमेरिका इसे निशाना बना सकता है।

बयान

ट्रंप बोले- हम हर गतिविधि के बारे में जानते हैं

ट्रंप ने कहा, "हम पिकैक्स में हर गतिविधि में शामिल हर व्यक्ति को जानते हैं, हम ईरान में हर जगह गतिविधि में शामिल हर व्यक्ति को जानते हैं। अगर कुछ भी गड़बड़ होती है, तो हम उन पर हमला करेंगे, हम उन पर कड़ा प्रहार करेंगे।"

साथ ही ट्रंप ने ईरान के खिलाफ महीनों से चल रहे सैन्य अभियान का बचाव करते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य तेहरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकना था।

बचाव

ट्रंप ने कहा- ईरान को 5 महीने में परमाणु हथियार बनाने से रोका

ट्रंप ने कहा, "अब 5 महीने बीत चुके हैं। और आप जानते हैं कि हमने 5 महीनों में क्या किया? उनके पास परमाणु हथियार नहीं होंगे, यही हमने किया। अगर हम वहां नहीं जाते, तो अभी इजरायल नहीं होता, मध्य पूर्व नहीं होता, और वे शायद अगले चरण में यूरोपीय शहरों और हमारे शहरों को निशाना बनाते। लेकिन हमने उन्हें 5 महीने में ही परमाणु हथियार बनाने से रोक दिया।"

ADVERTISEMENT

रडार

ट्रंप का दावा- ईरान के रडार 2 बार तबाह किए

ट्रंप ने ईरान के रडार सिस्टम पर किए गए हालिया अमेरिकी हमलों को लेकर कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के बेहद आधुनिक रडार सिस्टम को 2 बार नष्ट किया है।

उन्होंने कहा, "उनके पास बेहद उन्नत रडार थे। उन्होंने रडार इसलिए मंगवाए क्योंकि हमने उन्हें एक बार नाकाम कर दिया था, और अब हमने उन्हें दूसरी बार नाकाम कर दिया है। अब हमें कोई गतिविधि नजर नहीं आ रही है। मुझे लगता है कि वे थक चुके हैं।"

ADVERTISEMENT

पिकैक्स

क्या है पिकैक्स?

पिकैक्स माउंटेन ईरान की नतांज यूरेनियम संवर्धन सुविधा के पास स्थित है। माना जाता है कि इसमें जमीन के अंदर बेहद मजबूत और सुरक्षित 2 सुरंग प्रणालियां हैं।

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने पहले इजरायली खुफिया एजेंसियों के हवाले से बताया था कि इजरायल का मानना ​​है कि ईरान ने हजारों सेंट्रीफ्यूज को इस भूमिगत सुविधा में स्थानांतरित कर दिया है।

इन सेंट्रीफ्यूज का इस्तेमाल परमाणु हथियारों के लिए जरूरी यूरेनियम को संवर्धित करने के लिए किया जाता है।

ADVERTISEMENT