LOADING...
परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख ने कहा- ईरानी समृद्ध यूरेनियम को हटाना मुश्किल, लेकिन असंभव नहीं
परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने कहा कि ईरानी समृद्ध यूरेनियम को हटाना असंभव नहीं

परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख ने कहा- ईरानी समृद्ध यूरेनियम को हटाना मुश्किल, लेकिन असंभव नहीं

लेखन गजेंद्र
Jun 02, 2026
10:59 am

क्या है खबर?

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने कहा कि ईरान के अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम के भंडार को देश से बाहर ले जाना मुश्किल जरूर है, लेकिन असंभव नहीं है। उनका यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब अनुमान लगाया जा रहा है कि ईरान के पास 60 प्रतिशत शुद्धता वाला लगभग 440 किलोग्राम यूरेनियम है। बता दें, अमेरिका और ईरान की बीच चल रही शांति वार्ता में एक मुद्दा परमाणु संवर्धन को नष्ट करना भी है।

बयान

ग्रॉसी ने क्या कहा?

अल जजीरा के मुताबिक, ग्रॉसी ने कहा कि सामग्री को स्थानांतरित करना तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है क्योंकि यह गैस के रूप में है, जो अत्यधिक प्रदूषक है। इसलिए, इसे दूसरी जगह ले जाना आसान प्रक्रिया नहीं है। उन्होंने कहा कि यूरेनियम को को कम शक्तिशाली रूप में परिवर्तित करने यानी 'डाउनब्लेंडिंग' करने जैसे वैकल्पिक विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, यूरेनियम को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया चुनौतीपूर्ण है।

वार्ता

IAEA सीधे बातचीत में शामिल नहीं

रिपोर्ट के मुताबिक, , ग्रॉसी ने कहा कि इन सभी चीजों पर वे चर्चा कर रहे हैं, लेकिन IAEA ईरान और अमेरिका के बीच चल रही बातचीत में सीधे तौर पर शामिल नहीं है। ग्रॉसी ने कहा कि वह बातचीत में सीधे तौर पर शामिल नहीं हैं, लेकिन दोनों पक्षों के साथ अलग-अलग संपर्क में हैं। उन्होंने संभावित समझौते का समर्थन करने के प्रयासों का जिक्र कहा, "इसमें हमारा योगदान इसे संभव बनाना, इसे व्यवहार्य बनाना है।"

Advertisement

विवाद

ट्रंप ने समृद्ध यूरेनियम नष्ट करने की बात कही, ईरान ने समझौता नकारा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान से अपने समृद्ध यूरेनियम भंडार को सौंपने का आग्रह कर चुके हैं। उन्होंने ट्रुथ पर सामग्री को 'परमाणु धूल' बताते हुए लिखा था कि या तो इसे नष्ट करने के लिए अमेरिका भेजा जाना चाहिए या ईरान अंतरराष्ट्रीय संस्था के साथ मिलकर इसे खुद नष्ट कर दे। हालांकि, ईरान ने यूरेनियम संवर्धन गतिविधियों को रोकने के किसी भी प्रस्ताव को खारिज कर दिया। उसने कहा कि यूरेनियम अमेरिका के साथ बातचीत का हिस्सा नहीं है।

Advertisement