Page Loader
संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी, ईरान परमाणु हथियार बनाने से बस कुछ कदम दूर
संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने के करीब पहुंच गया है

संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी, ईरान परमाणु हथियार बनाने से बस कुछ कदम दूर

लेखन गजेंद्र
Apr 17, 2025
10:32 am

क्या है खबर?

अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु हथियार कार्यक्रम को लेकर मची खींचतान के बीच संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था ने बड़ी चेतावनी दी है। संस्था के प्रमुख राफेल ग्रॉसी का कहना है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने के बहुत करीब पहुंच गया है और बहुत जल्द वे इस खतरनाक कदम को पूरा कर लेंगे। ग्रॉसी ने यह खुलासा फ्रांस के प्रतिष्ठित अखबार ले मोंडे से बातचीत में की। उन्होंने ईरान के परमाणु प्रगति की तुलना 'जिगसॉ पजल' से की है।

बयान

ग्रॉसी ने क्या कहा?

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक ग्रॉसी ने कहा कि जिस तरह जिगसॉ पजल में कई टुकड़ों को बनाकर एक चित्र को पूरा करते हैं, वैसे ही ईरान के पास कई टुकड़े हैं और एक दिन वे उन्हें एक साथ जोड़ सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि वहां पहुंचने से पहले अभी भी एक रास्ता तय करना है, लेकिन वे बहुत दूर नहीं हैं, इसे स्वीकार करना होगा। आगे की जानकारी के लिए सत्यापन की जरूरत है।

विरोध

IAEA कर रहा है ईरान परमाणु कार्यक्रम की निगरानी

ग्रॉसी का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह बताना कि 'हमारे पास परमाणु हथियार नहीं हैं', उनके विश्वास के लिए काफ़ी नहीं है। हमें सत्यापन करने में सक्षम होने की ज़रूरत है। IAEA ईरान की परमाणु गतिविधियों और 2015 के परमाणु समझौते के अनुपालन की निगरानी कर रहा है, जो 2018 से काफी तेजी पर है। अमेरिका 2018 में उस समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व के समय समझौते से हट गया था।