गोल्डी बराड़ को FBI ने शीर्ष 10 वांछित अपराधियों में शामिल किया, रखा करोड़ों का इनाम
क्या है खबर?
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पर शिकंजा कसता जा रहा है। अमेरिका की जांच एजेंसी FBI ने उसे 10 शीर्ष वांछित भगोड़ों की सूची में शामिल किया है। साथ ही उसकी सूचना देने वाले को 9.26 करोड़ रुपये का इनाम देने का भी ऐलान किया है। FBI के मुताबिक, बराड़ अमेरिका और कनाडा में हिंसक आपराधिक गतिविधियों में शामिल एक संगठित अपराध गिरोह को चलाने में अपनी भूमिका के लिए वांछित है।
घोषणा
बराड़ पर कई गंभीर अपराधों में शामिल होने के आरो
FBI के मुताबिक, बराड़ लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप (OGC) से जुड़ा है और उत्तरी अमेरिका में इस गैंग का कथित प्रमुख संचालक है।
FBI ने कहा कि इस गैंग पर अमेरिका और कनाडा में लक्षित हत्याओं, गोलीबारी, अपहरण, मारपीट, जबरन वसूली और ड्रग्स व हथियारों की तस्करी और अन्य अपराधों में शामिल होने का आरोप है।
बराड़ के खिलाफ अमेरिका में कई संघीय आरोप भी दर्ज किए गए हैं।
कनाडा
कनाडा ने भी घोषित किया मोस्ट वांटेड
हाल ही में कनाडा ने भी बराड़ को 25 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में पहले नंबर पर रखा था।
कनाडाई पुलिस उसे सितंबर 2023 में हुई सुखदूल सिंह गिल की हत्या के मामले में तलाश रही है। इस मामले में बराड़ के खिलाफ हत्या और हत्या की साजिश से जुड़े आरोपों में गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं।
कनाडा ने बराड़ की जानकारी देने वाले व्यक्ति को 2.5 लाख कनाडाई डॉलर इनाम देने का ऐलान किया है।