अजित पवार: खबरें
अजित पवार महाराष्ट्र के मौजूदा उप मुख्यमंत्री हैं। अजित महाराष्ट्र के कद्दावर नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार के भतीजे हैं। 1959 में महाराष्ट्र के अहमदनगर में जन्मे अजित ने सक्रिय राजनीति में अपने सफर की शुरूआत 1991 में बारामती से लोकसभा चुनाव लड़कर की। वह इस सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ते हैं और 1991, 1995, 1999, 2004, 2009, 2014 और 2019 में यहां से चुनाव जीतकर महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचे। इस दौरान वह महाराष्ट्र के कृषि मंत्रालय और जल मंत्रालय समेत कई अहम जिम्मेदारियां भी संभाल चुके हैं। उन पर लगभग 70,000 करोड़ रुपये के सिंचाई घोटाले के आरोप भी हैं। 2019 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद उन्होंने अपनी पार्टी से बगावत कर भाजपा को समर्थन दे दिया था, हालांकि कुछ दिन बाद ही वह पार्टी में वापस आए गए।
अजित पवार की मौत के बाद होश में आई सरकार, 400 हवाई पट्टियों का निरीक्षण शुरू
महाराष्ट्र के बारामती में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पिछले महीने विमान दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौते के बाद देशभर के 400 गैर-वायु यातायात नियंत्रक (ATC) हवाई पट्टियों की समीक्षा शुरू की गई है।
अजित पवार ने आखिरी बार फोन पर किससे और क्या बात की थी, सामने आई जानकारी
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे अजित पवार का 28 जनवरी को विमान हादसे में निधन हो गया था। अब अजित के आखिरी फोन कॉल की जानकारी सामने आई है।
संजय राउत ने अजित पवार की विमान हादसे में मौत को बताया संदिग्ध, दिया अहम बयान
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने पिछले सप्ताह बारामती के पास हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत पर सवाल उठाते हुए अहम बयान दिया है।
सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनीं, शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हुए शरद पवार
सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। लोकभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सुनेत्रा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसी के साथ सुनेत्रा महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री भी बन गई हैं।
सुनेत्रा पवार NCP विधायक दल की नेता चुनी गईं, शाम को लेंगी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ
दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक दल की नेता चुनी गई हैं। पार्टी विधायकों ने उन्हें सर्वसम्मति से अपना नेता चुना है।
अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार होंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री- रिपोर्ट
दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की नई उपमुख्यमंत्री होंगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है। कहा गया है कि सुनेत्रा ने उपमुख्यमंत्री बनने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है।
अजित NCP के दोनों गुटों का विलय करने वाले थे, फरवरी में होनी थी घोषणा- रिपोर्ट
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार के निधन के बाद नई जानकारी सामने आई है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि NCP के दोनों गुटों का विलय होने जा रहा था।
अजित पवार के पायलट सुमित कपूर को खींच लाई मौत, उस दिन नहीं उड़ाना था विमान
बारामती विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ 4 अन्य लोगों ने भी जान गंवाई है, जिसमें विमान के पायलट कैप्टन सुमित कपूर भी थे।
इंजन फेल हुआ या रनवे दिखाई नहीं दिया? अजित पवार विमान हादसे के संभावित कारण
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का 28 जनवरी को विमान हादसे में निधन हो गया था। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) फिलहाल घटना के कारणों की जांच कर रहा है।
अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा को महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग, NCP ने दिया प्रस्ताव
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में मौत के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को राज्य कैबिनेट में शामिल करने की मांग उठ रही है।
अजित पवार के दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की जिस चार्टर्ड विमान हादसे में मौत हुई है, उसका ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है।
अजित पवार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, गृह मंत्री समेत तमाम नेता रहे मौजूद
विमान हा्दसे में मारे गए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बारामती में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह समेत महाराष्ट्र सरकार का पूरा मंत्रिमंडल मौजूद रहा।
अजित पवार का विमान दुर्घटनाग्रस्त होते समय पायलट ने 'मेडे' नहीं कहा, ये थे आखिरी शब्द
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में मौत के बाद जांच शुरू हो गई है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) के अधिकारी मौके से सबूत जुटा रहे हैं।
अजित पवार के विमान हादसे की जांच संभालेगा CID, हादसे के कारणों का पता लगाएगी
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 लोगों की बुधवार को विमान हादसे में हुई मौत की जांच के संबंध में पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है ।
अजित पवार का अंतिम संस्कार आज, अमित शाह समेत कई नेता शामिल होंगे
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (66) का पार्थिव शरीर बारामती स्थित उनके घर आ गया है। शव का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे किया जाएगा।
अजित पवार के विमान में आखिरी 26 मिनट में क्या-क्या हुआ? नहीं मिले इन सवालों के जवाब
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई।
शरद पवार बोले- अजित का निधन केवल एक हादसा, इसमें कोई साजिश नहीं
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP शरद गुट) के प्रमुख शरद पवार ने अपने भतीजे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर पहली प्रतिक्रिया दी है।
अजित पवार विमान हादसा: पिछले साल संसदीय समिति ने चार्टर विमानों को लेकर जताई थी चिंताएं
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया है।
अजित पवार के विमान हादसे का वीडियो आया सामने, सरकार और चश्मदीदों ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बुधवार को जिस विमान हादसे में मौत हुई है, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
#NewsBytesExplainer: अजित के बाद क्या एक होगी NCP और कौन होगा सियासी वारिस?
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया है। मुंबई से बारामती जाते वक्त उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई।
अजित पवार के साथ दुर्घटना के समय कौन-कौन था? जानिए कौन उड़ा रहा था विमान
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जिस निजी चार्टर्ड विमान में बारामती के दौरे पर जा रहे थे, उसमें उनके साथ कुल 5 लोग सवार थे। हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई है।
अजित पवार का निधन: कंपनी बोली- विमान 100 प्रतिशत सुरक्षित था, उड़ानें बंद नहीं करेंगे
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया है। अब विमान का संचालन करने वाली कंपनी VSR वेंचर्स का बयान सामने आया है।
अजित पवार की मौत पर साजिश की आशंका, ममता और लालू ने जांच की मांग की
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में हुई मौत पर सवाल उठाया है।
महाराष्ट्र के 6 बार के उपमुख्यमंत्री अजित पवार अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए?
महाराष्ट्र की राजनीति में 'दादा' के नाम से पुकारे जाने वाले अजित पवार राज्य के 6 बार उपमुख्यमंत्री बन चुके थे और उनकी इच्छा शीर्ष पर पहुंचने की थी।
अजित पवार के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, संसद के बाहर भावुक हुईं कंगना रनौत
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का 28 जनवरी की सुबह एक विमान हादसे में दुखद निधन हो गया। इस भीषण हादसे ने पूरे देश को सन्न कर दिया है।
अजित पवार का विमान कैसे हुआ दुर्घटनाग्रस्त? दूसरी बार हुई थी लैंडिंग की नाकाम कोशिश
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया है। आज सुबह मुंबई से बारामती जाते हुए उनका निजी विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई।
अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक, कल होगा अंतिम संस्कार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार को बारामती में एक विमान हादसे में निधन हो गया। वे पुणे की जिला परिषद चुनाव के सिलसिले में बारामती जा रहे थे।
कौनसा था विमान, जिसमें गई अजित पवार की जान? पहले भी हुआ दुर्घटनाग्रस्त
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार की बुधवार (28 जनवरी) को बारामती जाते समय विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
शरद पवार के भतीजे थे अजित पवार, जानिए परिवार में कौन-कौन सदस्य
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख अजित पवार का बुधवार को बारामती में एक विमान हादसे में निधन हो गया।
संजय गांधी, विजय रूपाणी और माधवराव सिंधिया; विमान हादसों में इन नेताओं की भी गई जान
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख अजित पवार का निधन हो गया है। आज सुबह बारामती जाते वक्त उनका विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें कुल 5 लोग मारे गए।
अजित पवार के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख, ममता ने जांच की मांग उठाई
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बुधवार को विमान हादसे में मौत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने दुख जताया है।
अजित पवार: चाचा से राजनीति सीखकर महाराष्ट्र के 'दादा' बनने की कहानी
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया है। बारामती जाते वक्त उनका विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, विमान हादसे में गई जान
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान बारामती में दुर्घटनाग्रस्त, सभी यात्रियों की मौत
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान बुधवार को पुणे जिले के बारामती में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
BMC चुनाव: उद्धव की शिवसेना बोली- लड़ाई खत्म नहीं हुई, शिंदे ने पार्षदों को होटल भेजा
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में भाजपा को मुंबई से बड़ी खुशखबरी मिली है। भाजपा ने देश की सबसे अमीर नगर निगम बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) पर 28 साल बाद कब्जा कर लिया है।
महाराष्ट्र: अजित-सुप्रिया साथ आए फिर भी पुणे में NCP की करारी हार, क्या होगा असर?
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के लिए अच्छी खबर नहीं आई है। बंटवारे के बाद पार्टी के दोनों धड़ों ने पहली बार साथ आते हुए पुणे और पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम का चुनाव लड़ा था, लेकिन यहां भाजपा को जीत मिली है।
महाराष्ट्र निकाय चुनाव: अजित पवार और सुप्रीया सुले एक मंच पर आए, जारी किया संयुक्त घोषणापत्र
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा दिलचस्प मोड़ आया है। शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख अजित पवार और शरद पवार गुट वाली NCP की नेता सुप्रिया सुले ने एक मंच पर आते हुए संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में शरद पवार के साथ मिलकर लड़ेंगे अजित पवार
महाराष्ट्र नगर निगम के चुनाव में उपमुख्यमंत्री अजित पवार अपने चाचा शरद पवार के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इसकी घोषणा उन्होंने रविवार को की।
महाराष्ट्र के खेल मंत्री मानिकराव ने क्यों दिया इस्तीफा, किस मामले में जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट?
महाराष्ट्र के खेल मंत्री और उपमुख्यमंत्री अजित पवार गुट के विधायक मानिकराव कोकाटे ने बुधवार देर शाम अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
अजित पवार ने बेटे की विवादित जमीन का सौदा रद्द किया, बोले- पता नहीं था सरकारी है
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार सरकारी जमीन को औने-पौने दामों में खरीदकर विवाद में फंस गए हैं। अब अजित ने कहा है कि जानकारी सामने आने के बाद उन्होंने जमीन का सौदा रद्द कर दिया है।
महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे 1,800 करोड़ के जमीन घोटाले में घिरे, क्या है मामला?
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार 1,800 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले में घिर गए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस कथित घोटाले की जांच के आदेश भी दिए हैं।
कर्ज माफी के लिए पूछने पर किसान पर भड़के अजित पवार, बोले- तुम्हे मुख्यमंत्री बना दें?
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री अजित पवार एक किसान से नाराज हो गए।
कौन हैं महाराष्ट्र की महिला IPS अंजना कृष्णा, जिनकी उपमुख्यमंत्री अजित पवार से हुई बहस?
महाराष्ट्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो रहा है, जिसमें एक महिला IPS अधिकारी उपमुख्यमंत्री अजित पवार से फोन पर बहस करती आ रही हैं।
महाराष्ट्र में स्वतंत्रता दिवस पर मांस की बिक्री को लेकर क्या है विवाद, किसने-क्या कहा?
महाराष्ट्र में स्वतंत्रता दिवस पर मांस की दुकानें बंद करने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।
महाराष्ट्र: 14,000 पुरुषों ने महिला बनकर कैसे ठगे 'लाडकी बहिन योजना' के 21 करोड़ रुपये?
महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'लाडकी बहिन योजना' में करोड़ों का घोटाला सामने आया है। पता चला है कि महिलाओं के लिए बनी इस योजना का लाभ 14,298 पुरुषों ने फर्जी पहचान के जरिए उठा लिया है।
#NewsBytesExplainer: अजित-शरद पवार के साथ आने की अटकलें, हाथ मिलाया तो कितनी बदलेगी महाराष्ट्र की राजनीति?
महाराष्ट्र की राजनीति में हमेशा कुछ न कुछ उथल-पुथल चलती ही रहती है। हाल ही में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के हाथ मिलाने की अटकलें थीं।
कुणाल कामरा का एकनाथ शिंदे को "गद्दार" कहने पर माफी मांगने से इंकार, पुलिस ने भेजा नोटिस
कॉमेडियन कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को "गद्दार" कहे जाने के मामले में माफी मांगने से इंकार कर दिया है। उन्होंने मुंबई हैबिटेट में तोड़फोड़ की आलोचना भी की है।
कुणाल कामरा के मजाक पर महाराष्ट्र सरकार सख्त, देवेंद्र फडणवीस बोले- सहन नहीं किया जा सकता
स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को "गद्दार" कहे जाने पर महाराष्ट्र सरकार ने बयान दिया है।
नवी मुंबई से अप्रैल से होगी उड़ानें शुरू, मुंबई में जल्द बनेगा तीसरा हवाई अड्डा
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को बताया कि प्रदेश में नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अगले महीने अप्रैल से उड़ानें शुरू हो जाएगी।
महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पेश किया बजट, जानिए प्रमुख घोषणाएं
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार सोमवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य का बजट पेश किया।
शरद और अजित पवार क्या आएंगे साथ? इन वजहों से लग रही एक होने की अटकलें
महाराष्ट्र में फिलहाल कोई चुनाव नहीं है, लेकिन यहां की राजनीति में फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
महाराष्ट्र में विभागों का बंटवारा: देवेंद्र फडणवीस को गृह, एकनाथ शिंदे-अजित पवार को क्या मिला?
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। खुद मुख्यमंत्री ने गृह, कानून और न्यायपालिका, सामान्य प्रशासन और सूचना एवं प्रचार मंत्रालय को अपने पास रखा है।
महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार, किस पार्टी से कितने विधायकों को मिली जगह?
महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव नतीजे आने के 21 दिन बाद आज मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है।
महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र: फडणवीस और शिंदे-पवार ने ली विधायक की शपथ, विपक्ष का बहिष्कार
महाराष्ट्र में नई विधानसभा का गठन हो गया है और आज (7 दिसंबर) से 3 दिन का विशेष सत्र भी शुरू हो गया है।
महाराष्ट्र: महायुति में किन 6 मंत्रालयों पर फंसा पेंच और ये कितने अहम हैं?
महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महायुति सरकार का गठन हो गया है।
अजित पवार को बेनामी संपत्ति मामले में क्लीन चिट, लौटाई गई 1,000 करोड़ रुपये की संपत्ति
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति मामले में क्लीन चिट दे दी है।
देवेंद्र फडणवीस ने ली महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ, एकनाथ शिंदे-अजित पवार उपमुख्यमंत्री बने
भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। इसी के साथ वे तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बन गए हैं।
महाराष्ट्र: शपथ ग्रहण से पहले दूर हुई एकनाथ शिंदे की नाराजगी, उपमुख्यमंत्री बनने पर हुए राजी
महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण से पहले महायुति में खटपट बढ़ गई है। देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री और अजित पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, लेकिन एकनाथ शिंदे ने धड़कनें बढ़ा दी हैं।
देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री; एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन गृह मंत्रालय पर अड़े
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के 11 दिन बाद आखिरकार नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को होगा मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह- रिपोर्ट
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का परिणाम आए एक हफ्ता हो गया है, लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री पद का चेहरा निर्धारित नहीं हुआ है।
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की आधी सीटें भाजपा अपने पास रखेगी, अजित-शिंदे को मिल सकते हैं ये विभाग
महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में जीत के बाद महायुति ने सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी है। आज दिल्ली में महायुति की भाजपा के आलाकमान के साथ बैठक में मुख्यमंत्री पद पर फैसला हो सकता है।