NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन? भाजपा फडणवीस पर अड़ी, शिंदे सेना ने दिया 'बिहार मॉडल' का हवाला 
    अगली खबर
    महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन? भाजपा फडणवीस पर अड़ी, शिंदे सेना ने दिया 'बिहार मॉडल' का हवाला 
    महाराष्ट्र में अभी तक मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं हुआ है

    महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन? भाजपा फडणवीस पर अड़ी, शिंदे सेना ने दिया 'बिहार मॉडल' का हवाला 

    लेखन आबिद खान
    Nov 27, 2024
    01:00 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 4 दिन बाद तक महायुति में मुख्यमंत्री नाम को लेकर सहमति नहीं बन सकी है।

    भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने की मांग पर अड़े हैं तो शिंदे सेना एकनाथ शिंदे का नाम आगे कर रही है।

    भाजपा आज अपने पर्यवेक्षकों को महाराष्ट्र भेजेगी। माना जा रहा है कि विधायकों से चर्चा के बाद आज ही मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जा सकता है।

    बिहार मॉडल

    शिंदे गुट ने की 'बिहार मॉडल' लागू करने की मांग

    शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा, "हमारा मानना ​​है कि शिंदे को मुख्यमंत्री होना चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे बिहार में भाजपा ने संख्याबल को नहीं देखा और फिर भी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बना दिया। महाराष्ट्र में महायुति के वरिष्ठ नेता अंततः निर्णय लेंगे।"

    बता दें कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सत्ता में है। भाजपा के पास ज्यादा विधायक होने के बावजूद JDU के नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं।

    भाजपा

    भाजपा ने 'बिहार मॉडल' को ठुकराया

    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, "बिहार में लागू मॉडल महाराष्ट्र के लिए सही नहीं है। बिहार में भाजपा ने चुनाव से पहले नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था और उसका सम्मान भी किया। महाराष्ट्र में ऐसी प्रतिबद्धता की कोई वजह नहीं है, क्योंकि हमारे पास मजबूत संगठनात्मक आधार और नेतृत्व है। शीर्ष नेतृत्व ने चुनाव के दौरान यही कहा था कि मुख्यमंत्री पर फैसला चुनावी नतीजों के आधार पर होगा।"

    अजित पवार

    अजित पवार ने किया फडणवीस का समर्थन

    शिंदे को झटका अजित पवार की ओर से भी लगा है। अजित खुद मुख्यमंत्री पद के दौड़ से बाहर हो गए हैं और फडणवीस का समर्थन कर दिया है।

    वहीं, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा, "मुझे लगता है कि एकनाथ शिंदे को 2 कदम पीछे जाना चाहिए। जैसे 2022 में फडणवीस 4 कदम पीछे गए थे और उन्होंने उनके नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री बनना स्वीकार किया था। ऐसे ही शिंदे को उपमुख्यमंत्री बनना चाहिए।"

    गृह मंत्री

    शिंदे ने की गृह मंत्रालय की मांग- रिपोर्ट

    न्यूज 18 के मुताबिक, शिंदे ने मुख्यमंत्री न बनाए जाने की स्थिति में राज्य का गृह मंत्रालय मांगा है।

    कथित तौर पर यह मांग फडणवीस के साथ शिंदे खेमे के नेताओं की बैठक के दौरान रखी गई है।

    इस बीच शिवसेना प्रवक्ता संजय शिरसाट ने कहा कि शिंदे उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, "चुनाव शिंदे के चेहरे पर लड़ा गया। इस बात को फडणवीस और भाजपा नेता भी मानते हैं। इसलिए शिंदे मुख्यमंत्री बनने के योग्य हैं।"

     उपमुख्यमंत्री

    क्या उपमुख्यमंत्री बनेंगे शिंदे?

    महाराष्ट्र में एक मुख्यमंत्री और 2 उपमुख्यमंत्री का फार्मूला तय किया गया है।

    अगर मुख्यमंत्री भाजपा का रहा तो उपमुख्यमंत्री का पद शिंदे और अजित को मिल सकता है। अजित का उपमुख्यमंत्री बनना तय है, लेकिन क्या शिंदे इस पद को स्वीकार करेंगे?

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर मुख्यमंत्री नहीं बनाए गए तो शिंदे उपमुख्यमंत्री पद से भी इनकार कर सकते हैं। वे अपनी पार्टी के किसी दूसरे नेता को ये जिम्मेदारी दे सकते हैं।

    भाजपा का दावा

    ज्यादा सीटें मिलने से भाजपा का दावा मजबूत

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनावी नतीजों में शिवसेना, भाजपा और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के महायुति गठबंधन ने 230 सीटें जीती हैं।

    भाजपा को 132, शिवसेना को 57 और NCP को 41 सीटें मिली हैं। सबसे ज्यादा सीटें मिलने की वजह से मुख्यमंत्री पद पर भाजपा की दावेदारी सबसे मजबूत है।

    वहीं, विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) में शिवसेना (उद्धव) को 20, कांग्रेस को 16 और NCP (शरद) को 10 सीटें मिली हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एकनाथ शिंदे
    अजित पवार
    महाराष्ट्र
    देवेंद्र फडणवीस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-1: RCB ने PBKS को हराकर फाइनल में बनाई जगह, देखिए शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    क्वालीफायर-1: फिल सॉल्ट ने IPL में 10वां अर्धशतक लगाया, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025
    इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, बिना शतक बना दिए 400 रन  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: RCB ने क्वालीफायर-1 में PBKS को हराया, चौथी बार फाइनल में बनाई जगह IPL 2025

    एकनाथ शिंदे

    #NewsBytesExplainer: महाराष्ट्र में महायुति और MVA में क्यों नहीं हो पा रहा सीट बंटवारा? महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: अभिनेता गोविंदा की राजनीति में वापसी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल गोविंदा
    मुंबई होर्डिंग हादसे के बारे में अब तक क्या-क्या सामने आया? मुंबई
    NDA में अजित पवार के बाद शिंदे गुट नाराज, कैबिनेट पद न मिलने पर जताई आपत्ति अजित पवार

    अजित पवार

    अजित पवार ने पुलिस की 3 एकड़ जमीन नीलाम करवाई, पूर्व कमिश्नर का दावा महाराष्ट्र
    शरद पवार को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने अजित पवार खेमे को असली NCP करार दिया  शरद पवार
    NCP मामला: शरद पवार खेमे से पहले ही सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अजित गुट, कैविएट दाखिल की शरद पवार
    महाराष्ट्र: शरद पवार गुट को झटका, स्पीकर ने अजित पवार गुट को असली NCP माना शरद पवार

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धारावी जमीन का मुद्दा छाया, भाजपा की राहुल के आरोपों पर सफाई मुंबई
    महाराष्ट्र: बदलापुर रेप आरोपी की मां पहुंची हाई कोर्ट, एकनाथ शिंदे के खिलाफ मानहानि का मुकदमा बॉम्बे हाई कोर्ट
    भारत की वो खूबसूरत जगहें, जो रात के समय जगमगाती हैं; एक बार जरूर देखने जाएं यात्रा
    महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले पैसे बांटने का आरोप, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पर FIR भाजपा समाचार

    देवेंद्र फडणवीस

    महाराष्ट्र विधानसभा में लोकायुक्त बिल पास, मुख्यमंत्री व मंत्री परिषद आयेंगे दायरे में महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद: फडणवीस बोले- मुंबई किसी के 'बाप' का नहीं महाराष्ट्र
    नागपुर: देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने जा रहीं महिलाओं को रोका गया महाराष्ट्र
    देवेंद्र फडणवीस का दावा- शरद पवार की सहमति के बाद बनाई थी NCP के साथ सरकार  महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025