NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कुणाल कामरा के मजाक पर महाराष्ट्र सरकार सख्त, देवेंद्र फडणवीस बोले- सहन नहीं किया जा सकता
    अगली खबर
    कुणाल कामरा के मजाक पर महाराष्ट्र सरकार सख्त, देवेंद्र फडणवीस बोले- सहन नहीं किया जा सकता
    कुणाल कामरा के मजाक पर महाराष्ट्र सरकार का बयान

    कुणाल कामरा के मजाक पर महाराष्ट्र सरकार सख्त, देवेंद्र फडणवीस बोले- सहन नहीं किया जा सकता

    लेखन गजेंद्र
    Mar 24, 2025
    01:13 pm

    क्या है खबर?

    स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को "गद्दार" कहे जाने पर महाराष्ट्र सरकार ने बयान दिया है।

    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से कहा, "जिस तरह कुणाल कामरा ने एक गीत के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अपमानित करने का प्रयास किया है, ये गलत है और हम इसकी निंदा करते हैं। ऐसी चीजों को सहन नहीं किया जा सकता है।"

    बयान

    कामरा को माफी मांगनी चाहिए- फडणवीस

    फडणवीस ने आगे कहा, "कामरा को मालूम होना चाहिए कि 2024 के चुनाव में जनता ने निर्णय कर दिया है कि कौन गद्दार है और कौन खुद्दार है। बालासाहेब ठाकरेजी की विरासत शिंदे जी के पास है, इस पर जनता की मुहर लगी है। इसलिए कोई स्टैंडअप कॉमेडियन उनको गद्दार नहीं कह सकता। कॉमेडी करने और व्यंग कसने का अधिकार है, लेकिन जानबूझकर बड़े नेता को अपमानित और बदनाम करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कामरा का माफी मांगनी चाहिए।"

    ट्विटर पोस्ट

    कुणाल कामरा मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान

    2024 के चुनाव में जनता ने निर्णय कर दिया था, 'कौन गद्दार है, कौन खुद्दार है...'

    स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी को अपमानित करना निंदनीय है। उन्होंने इसके लिए माफ़ी मांगनी चाहिए!

    (मीडिया से संवाद | मुंबई | 24-3-2025)#Maharashtra #Mumbai pic.twitter.com/kDznwvs8X5

    — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) March 24, 2025

    बयान

     उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने क्या कहा?

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इस मुद्दे पर मीडिया से कहा, "मैंने देखा है कि किसी को भी कानून, संविधान और नियमों से परे नहीं जाना चाहिए। अपने अधिकारों के भीतर ही बोलना चाहिए। मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनके बयानों के कारण पुलिस विभाग को हस्तक्षेप न करना पड़े।"

    मामले में अभी उपमुख्यमंत्री शिंदे की ओर से कोई बयान नहीं आया है। शिंदे की शिवसेना मजाक से नाराज है।

    विवाद

    क्या है मामला?

    कामरा ने हाल में मुंबई में स्थित द यूनिकॉन्टिनेंटल होटल के अंदर बने मुंबई हैबिटेट स्टूडियो में 'नया भारत' नाम का कार्यक्रम किया था, जिसमें उन्होंने शिंदे का नाम लिए बगैर उन्हें "गद्दार" बताया।

    इसके बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने होटल और स्टूडियो में तोड़फोड़ की।

    महाराष्ट्र पुलिस ने कामरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और तोड़फोड़ मामले में 20 शिवसेना कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

    मुंबई हैबिटेट स्टूडियो ने बर्बरता पर नाराजगी जताते हुए स्टूडियो बंद कर दिया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कुणाल कामरा
    देवेंद्र फडणवीस
    अजित पवार
    एकनाथ शिंदे

    ताज़ा खबरें

    जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में सैन्य अड्डे पर हमले की सूचना, गोलीबारी हुई भारत-पाकिस्तान तनाव
    पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज ने कहा- भारत ने हमला कर गलती की, अंजाम भुगतना होगा पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान ने तोड़ा युद्धविराम: सीमावर्ती राज्यों में ड्रोन दागे, विदेश मंत्रालय बोला- सेना जवाब दे रही नियंत्रण रेखा (LoC)
    हर्षवर्धन राणे ने इस पाकिस्तानी अभिनेत्री को लगाई लताड़, कहा- ये माफी के लायक नहीं बॉलीवुड समाचार

    कुणाल कामरा

    कुणाल कामरा के खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला चलाने की अनुमति, जानिये पूरा केस ट्विटर
    सुप्रीम कोर्ट की अवमानना मामले में कॉमेडियन कुणाल कामरा का माफी मांगने से इनकार भारत की खबरें
    गुरुग्राम में कॉमेडियन कुणाल कामरा का शो रद्द, हिंदू संगठनों ने दी थी विरोध की धमकी दिल्ली
    कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे सलमान खान- रिपोर्ट  सलमान खान

    देवेंद्र फडणवीस

    महाराष्ट्र में महायुति ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, कौन बनेगा मुख्यमंत्री? महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र में 25 नवंबर को हो सकता है नई सरकार का शपथग्रहण, कौन बनेगा मुख्यमंत्री? महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन? भाजपा फडणवीस पर अड़ी, शिंदे सेना ने दिया 'बिहार मॉडल' का हवाला  एकनाथ शिंदे
    एकनाथ शिंदे बोले- हमारे बीच कोई मतभेद नहीं, प्रधानमंत्री जो फैसला लेंगे वो मंजूर महाराष्ट्र

    अजित पवार

    महाराष्ट्र: अजित पवार की पार्टी से 4 शीर्ष नेताओं का इस्तीफा, शरद पवार से हाथ मिलाएंगे महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: कार परियोजना के समझौते में नहीं बुलाए गए अजित पवार और उद्योग मंत्री, फूटा गुस्सा एकनाथ शिंदे
    महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ा, फाइलों पर रोक महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: अजित पवार का परिवार से दूरी पर बड़ा बयान, कहा- मैने अपनी गलती मान ली महाराष्ट्र

    एकनाथ शिंदे

    महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे को शिवसेना विधायक दल का नेता चुना गया, मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ? महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, कौन होगा अगला मुख्यमंत्री?  महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: महायुति के सामने चुनावी वादों को पूरा करने की चुनौती, राजकीय कोष पर बढ़ेगा बोझ महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे ने अपने बेटे श्रीकांत को उपमुख्यमंत्री बनाने की रखी शर्त, शिवसेना में विरोध महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025