शरद पवार को सीने में दर्द की शिकायत, अस्पताल में कराया गया भर्ती
क्या है खबर?
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SCP) के प्रमुख शरद पवार को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनको सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। उनको प्लूराइटिस दर्द की शिकायत के बाद बताया जा रहा है। पवार जनरल हेल्थ चेक-अप और मेडिकल ऑब्जर्वेशन के लिए रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती हैं। रूबी हॉल क्लिनिक के प्रमुख हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ पुरवेज के ग्रांट ने बताया कि तबीयत ठीक होने तक उन्हें निगरानी में रखा जाएगा।
स्वास्थ्य
पुणे में सूखा प्रभावित इलाके का दौरा करने गए पवार
डॉक्टरों ने बताया कि प्ल्यूरिटिक दर्द सीने में होने वाला तेज, चुभने वाला या जलन वाला दर्द है, जो सांस लेने, छोड़ने, खांसने, छींकने या हंसने पर और बढ़ जाता है।
पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने बताया कि खांसी की शिकायत के बाद बाबा को पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत स्थिर है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता अंकुश काकड़े ने कहा कि पवार सूखा प्रभावित इलाकों के 2 दिन के दौरे पर थे।
बीमार
फरवरी और अप्रैल में भी भर्ती हुए थे पवार
राज्यसभा सांसद पवार (83) अप्रैल और उससे पहले फरवरी में भी बीमार हो गए थे।
जनवरी में अजित पवार की मौत के बाद पवार बारामती में ही थे, जहां से उनको 9 फरवरी को पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब उनको 14 फरवरी को छुट्टी मिली थी।
इसके बाद उनको 28 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद अप्रैल में भी पवार मुंबई में भर्ती हुए थे।