Page Loader
नवी मुंबई से अप्रैल से होगी उड़ानें शुरू, मुंबई में जल्द बनेगा तीसरा हवाई अड्डा
नवी मुंबई हवाई अड्डे अप्रैल से शुरू होगा (पिक्सल)

नवी मुंबई से अप्रैल से होगी उड़ानें शुरू, मुंबई में जल्द बनेगा तीसरा हवाई अड्डा

लेखन गजेंद्र
Mar 10, 2025
06:54 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को बताया कि प्रदेश में नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अगले महीने अप्रैल से उड़ानें शुरू हो जाएगी। महाराष्ट्र विधानसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री पवार ने कहा कि नवी मुंबई हवाई अ्डडे का 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, बचा हुआ कार्य इस महीने के अंत तक पूरा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे से परीक्षण उड़ानें सफलतापूर्वक संचालित की जा चुकी है।

क्षमता

सालाना 9 करोड़ यात्री को संभालेगा हवाई अड्डा, तीसरा हवाई अड्डा पालघर में

पवार ने विधानसभा में बताया कि नवी मुंबई के उल्वे में 1,160 हेक्टेयर में फैला हवाई अड्डा सालाना 90 करोड़ यात्रियों और 26 लाख टन माल को संभालेगा। इसके साथ ही उन्होंने पालघर जिले में वधवन बंदरगाह के पास मुंबई के लिए तीसरा हवाई अड्डा बनाने का भी प्रस्ताव रखा है। इस पर मंजूरी मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। बता दें कि महाराष्ट्र में कुल 8 हवाई अड्डे हैं। नवी मुंबई को मिलाकर 9 हो जाएंगे।

कार्य

मुंबई से नवी मुंबई हवाई अड्डे को मेट्रो से जोड़ा जाएगा

उपमुख्यमंत्री पवार ने घोषणा की है कि जल्द ही मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराष्ट्र अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को नवी मुंबई के हवाई अड्डे से जोड़ने के लिए नए मेट्रो रूट बनाया जाएगा। इस पर जल्द ही काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि शिरडी हवाई अड्डे पर जल्द ही रात्रिकालीन लैंडिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी और मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन स्टेशन वधावन बंदरगाह के पास बनेगा। बता दें, मुंबई हवाई अड्डे का टर्मिनल-1 इस साल नवीनीकरण के लिए बंद रहेगा।