Loading...
महाराष्ट्र: बारामती में प्रशिक्षण विमान रनवे से फिसला, यहीं दुर्घटनाग्रस्त हुआ था अजित पवार का विमान
बारामती हवाई अड्डे पर विमान हादसा

महाराष्ट्र: बारामती में प्रशिक्षण विमान रनवे से फिसला, यहीं दुर्घटनाग्रस्त हुआ था अजित पवार का विमान

लेखन आबिद खान
Aug 09, 2026
02:11 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के बारामती हवाई अड्डे पर रनवे पर टैक्सी करते समय एक प्रशिक्षण विमान हादसे का शिकार हो गया है। ये विमान कारवार एविएशन नामक कंपनी का था। पुलिसकर्मी और अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अभी तक हादसे की सही वजह का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त विमान में 2 लोग सवार थे। दोनों को बाहर निकाल लिया गया है और उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

हादसा

घटना में कोई हताहत नहीं

यह दुर्घटना दोपहर करीब 12:35 बजे हवाई अड्डे परिसर में रनवे से थोड़ी ही दूरी पर हुई। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन विमान को मामूली नुकसान पहुंचा है।

समाचार एजेंसी PTI से एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "यह घटना एयरस्ट्रिप के पास हुई। हम जांच कर रहे हैं कि क्या विमान में कोई तकनीकी खराबी आई थी या कोई अन्य तकनीकी समस्या थी। अभी किसी भी चीज पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी।"

ट्विटर पोस्ट

घटना के बाद विमान का हाल

ADVERTISEMENT

अजित

बारामती में ही हादसे का शिकार हुआ था अजित पवार का विमान

इसी हवाई अड्डे पर जनवरी में महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार का लियरजेट 45 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में अजित, उनके निजी सहायक, पायलट और फर्स्ट ऑफिसर समेत 4 लोगों की मौत हो गई थी।

तब खराब मौसम का हादसे की वजह बताया गया। विमान ने पहली बार लैंडिंग की असफल कोशिश की और दूसरी बार लैंडिंग प्रयास के दौरान रनवे से नीचे उतरकर गड्ढे में गिर गया था।

ADVERTISEMENT