CJP का आरोप- दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ डंडे लेकर पुलिस का समर्थन करने उतरे "गुंडे"
क्या है खबर?
दिल्ली में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के खिलाफ कुछ युवक डंडे लेकर उतर गए हैं। वे खुद को दिल्ली पुलिस का समर्थक बता रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो CJP के प्रवक्ता सौरभ दास ने एक्स पर साझा किया है, जिसमें कुछ युवक हाथ में डंडे लेकर खुद को 'सनातनी' बता रहे हैं। वीडियो में युवक कह रहे हैं कि दिल्ली में असली सिविल गुंडों का प्रवेश अब हुआ है।
वीडियो
वीडियो में क्या है?
दास ने जो वीडियो साझा किया है, उसमें कुछ युवक स्टील के डंडे लिए दिख रहे हैं।
इसमें एक युवक बोल रहा है, "जो कुछ लोग पूछ रहे थे कि सिविल में गुंडे कहां से आ गए, वो लोग तो पुलिस वाले थे, लेकिन असली गुंडों की एंट्री तो अब हुई है। और दिल्ली के अंदर गुंडागर्दी क्या होती है, वो अब हम लोग बताएंगे। दिल्ली पुलिस के सम्मान में अभी कुछ ही सनातनी उतरे हैं। सब अलर्ट रहना।"
ट्विटर पोस्ट
दास ने साझा किया धमकी का वीडियो
#Imp: This goon also attacked minor Nishu’s father, Sanjay ji, inside Jantar Mantar and broke his skull. We kept demanding that the Police invoke SC/ST Act, and stricter IPC provisions. Our fear was that he’ll be emboldened to repeat this.@DCPNewDelhi why are you protecting…
— Saurav Das (@SauravDassss) July 23, 2026
आरोप
दिल्ली पुलिस को टैग कर पूछा सवाल
दास ने वीडियो साझा कर लिखा, 'इस गुंडे ने जंतर-मंतर के अंदर नाबालिग निशु के पिता, संजय जी पर भी हमला किया और उनका सिर फोड़ दिया। हम लगातार मांग करते रहे कि पुलिस SC-ST एक्ट और सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई करे। हमें डर था कि इससे उसका हौसला बढ़ेगा और वह दोबारा ऐसा करेगा।'
दास ने दिल्ली पुलिस को टैग कर पूछा कि आप उसे क्यों बचा रहे हैं। उन्होंने इसे गिरफ्तार करने की मांग की है।
आरोप
दिपके का भाजपा पर आरोप
CJP के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने गुरुवार को मीडिया से कहा कि जान-बूझकर विरोध प्रदर्शन में बाधा डालने के लिए बाहर से लोगों को भेजा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि एक महीने से धरने के दौरान कोई घटना नहीं हुई, लेकिन अब, जैसे-जैसे यह विरोध प्रदर्शन बढ़ा है, भाजपा बाहर से गुंडों को भेजकर लोगों को जान-बूझकर भड़का रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पत्थर फेंकने वाले लोग भाजपा के ही हैं।