Loading...
NEET आंदोलन: प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई देख गुस्से से तमतमाए नसीरुद्दीन शाह, वीडियो वायरल
नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

NEET आंदोलन: प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई देख गुस्से से तमतमाए नसीरुद्दीन शाह, वीडियो वायरल

Jul 22, 2026
11:25 am

क्या है खबर?

NEET पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन करते हुए दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने पुलिस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 'चलो संसद' मार्च के दौरान पुलिस के बल प्रयोग पर सवाल उठाते हुए 76 वर्षीय अभिनेता ने दिल्ली पुलिस की तुलना अमेरिका की विवादास्पद एजेंसी ICE से कर दी, जो अपनी बर्बरता के लिए जानी जाती है। क्या कुछ बोले नसीरुद्दीन, आइए जानते हैं।

गुस्सा

"गुस्से से खौल रहा मेरा खून"

नसीरुद्दीन बोले, "इस वक्त मेरा दिल भी भरा हुआ है और मैं गुस्से से खौल भी रहा हूं यह देखकर कि हमारे बच्चों के साथ किस तरह ज़ुल्म का बर्ताव किया जा रहा है। उन गुंडों के हाथों, जो मुझे अमेरिका के ICE एजेंट्स की याद दिलाते हैं, मुंह पर नकाब लगाए हुए, हाथ में डंडा लिए हुए। कभी अपने बच्चों के बारे में भी सोचा करो और ये भी सोचो कि तुम्हारा अंजाम तुम्हें भी एक दिन मिलेगा जरूर।"

हौसलाअफजाई

हम आपके साथ हैं, लड़ते रहें- नसीरुद्दीन

प्रदर्शनकारियों संग एकजुटता व्यक्त करते हुए नसीरुद्दीन ने आगे कहा, "बहुत से लोगों की हमदर्दी आपके साथ है। बहुत से लोग आपके साथ हैं। आप लड़ते रहें, मुझे हमारे मुल्क की युवा पीढ़ी से हमेशा उम्मीद रही है और अब वो उम्मीद और उजागर हो गई है। आप लोग अपनी लड़ाई लड़ते रहें, हम आपके साथ हैं।"

अभिनेता की ये टिप्पणी दिल्ली में CJP के नेतृत्व में निकाले गए 'चलो संसद' मार्च के दौरान हुई हिंसा के बाद आई है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

प्रदर्शन का कारण

NEET धांधली पर बवाल

बता दें कि विरोध प्रदर्शन से सामने आए वीडियो में संसद की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे और जंतर-मंतर पर जमा हुए प्रदर्शनकारियों पर पुलिस को बल प्रयोग करते, लाठीचार्ज करते और आंसू गैस के गोले छोड़ते हुए देखा गया।

जून से जंतर-मंतर पर जारी ये प्रदर्शन NEET पेपर लीक समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली की जवाबदेही और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है।

समर्थन

छात्रों के हक में आए कई कलाकार

NEET पेपर लीक विवाद को लेकर जंतर-मंतर पर जारी छात्रों के आंदोलन को बॉलीवुड सितारों और हस्तियों का जोरदार समर्थन मिल रहा है।

ऋतिक रोशन से लेकर अरिजीत सिंह, स्वरा भास्कर, दीया मिर्जा, सोनाक्षी सिन्हा, जीनत अमान, प्रकाश राज और शबाना आजमी जैसी मशहूर हस्तियों ने सामने आकर अभ्यर्थियों की मांगों का समर्थन किया है और छात्रों पर हुई कार्रवाई पर अपनी चिंता जताई है।

अब नसीरुद्दीन शाह भी इस आंदोलन के समर्थन में उतर आए हैं।

ADVERTISEMENT